हिंद-प्रशांत महासागर क्षेत्र में साथ आएंगे भारत और ऑस्ट्रेलिया, सैन्य सहयोग बढ़ाने पर सबसे ज्यादा जोर – Patrika News

10 मई 2026,
रविवार
ताजा खबरें
राज्य
IPL 2026
US Israel-Iran War
पत्रिका स्पेशल
कुलिश जन्मशती वर्ष
राष्ट्रीय
बिजनेस
मनोरंजन
धर्म
स्वास्थ्य
खेल
राजनीति
विश्व
शिक्षा
ओपिनियन
टेक
ऑटोमोबाइल
लाइफस्टाइल
ई-पेपर
मेरी खबर
शॉर्ट्स
ई-पेपर
भारत

Ankit Sai

May 10, 2026
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 10वीं रक्षा वार्ता (ANI PHOTO)
India Australia Defence Talks: इंडो-पैसिफिक (Indo-Pacific) में बदलते सुरक्षा हालात के बीच भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अपने रक्षा संबंधों को और मजबूत करने का फैसला किया है। नई दिल्ली में 10वीं ऑस्ट्रेलिया-भारत डिफेंस पॉलिसी टॉक्स में दोनों देशों ने समुद्री सुरक्षा, सैन्य सहयोग और रक्षा उद्योग से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। इस बैठक को दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक भरोसे का बड़ा संकेत माना जा रहा है। बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संयुक्त सचिव अमिताभ प्रसाद ने किया, जबकि ऑस्ट्रेलिया की ओर से फर्स्ट असिस्टेंट सेक्रेटरी इंटरनेशनल पॉलिसी बर्नार्ड फिलिप मौजूद रहे।
इस बैठक में समुद्री सुरक्षा और सैन्य सहयोग बढ़ाने पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने माना कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए दोनों देशों के बीच मजबूत रक्षा साझेदारी जरूरी है। दोनों देशों ने कहा कि साल 2025 में शुरू हुई ऑस्ट्रेलिया-भारत रक्षा मंत्रियों की वार्ता से आपसी भरोसा और सहयोग बढ़ा है। साथ ही सैन्य अभ्यासों को और बड़ा और मजबूत बनाने पर भी सहमति बनी। भारत पहली बार में एक्सरसाइज टैलिस्मन सेबर (Exercise Talisman Sabre) और Exercise Puk-Puk में हिस्सा लेगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया ने समुद्री सहयोग को और मजबूत करने पर भी चर्चा की। दोनों देशों ने एक-दूसरे की इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यूज में नौसेना की भागीदारी बढ़ाने पर सहमति जताई। इसके अलावा एक्सरसाइज मिलन (Exercise Milan) और एक्सरसाइज काकाडू (Exercise Kakadu) जैसे बहुपक्षीय सैन्य अभ्यासों में सहयोग जारी रखने का फैसला लिया गया। अधिकारियों का मानना है कि इससे हिंद महासागर क्षेत्र में दोनों देशों की रणनीतिक मौजूदगी और मजबूत होगी।
बैठक में रक्षा उद्योग को लेकर भी अहम चर्चा हुई। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने माना कि रक्षा उत्पादन और तकनीकी सहयोग भविष्य में दोनों देशों की साझेदारी का बड़ा आधार बन सकता है। दोनों पक्षों ने रक्षा उद्योग में सहयोग और भागीदारी के रणनीतिक महत्व को स्वीकार किया। साथ ही साल 2025 में सिडनी में होने वाली पहली ऑस्ट्रेलिया-भारत डिफेंस इंडस्ट्री राउंडटेबल और नई दिल्ली में रायसीना डायलॉग के दौरान आयोजित ऑस्ट्रेलिया की पहली रक्षा उद्योग रणनीतिक बैठक का भी स्वागत किया गया।
ऑस्ट्रेलिया-भारत वार्षिक नेताओं के शिखर सम्मेलन के नतीजों की समीक्षा करते हुए दोनों देशों ने रक्षा और सुरक्षा सहयोग से जुड़े संयुक्त घोषणा पत्र को और मजबूत बनाने की योजना पर चर्चा की। इसके साथ ही संयुक्त समुद्री सुरक्षा सहयोग रोडमैप तैयार करने पर भी सहमति बनी। दोनों पक्षों ने सभी क्षेत्रों में आपसी तालमेल बढ़ाने और क्षेत्रीय साझेदार देशों के साथ सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ता रक्षा सहयोग सिर्फ द्विपक्षीय रिश्तों तक सीमित नहीं है। इसका सीधा असर इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की सुरक्षा रणनीति पर भी पड़ सकता है। पिछले कुछ सालों में चीन की बढ़ती गतिविधियों के बीच भारत और ऑस्ट्रेलिया लगातार अपने रणनीतिक रिश्तों को मजबूत कर रहे हैं। नई दिल्ली में हुई यह बैठक उसी दिशा में एक और बड़ा कदम मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें
खबर शेयर करें:
Published on:
10 May 2026 10:09 am
बड़ी खबरें
समाचार

ट्रेंडिंग
उदयपुरवासियों के लिए गुड न्यूज: पारस तिराहा पर अंडरब्रिज बनकर तैयार, जल्द ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
Mothers Day Special : महज 22 साल में पति को खोया, कड़े संघर्षों से लिखी 3 बच्चों की सफलता की कहानी
Hantavirus And Organ Failure : हंता वायरस के शुरुआती लक्षण मामूली, पर ऑर्गन फेलियर का रहता है रिस्क
Rajasthan: मेवाड़ की तेज धूप और अरावली के रिफ्लेक्शन से बढ़ा स्किन कैंसर का खतरा, समय रहते बचाव ही एकमात्र उपाय
एमपी में 1000 करोड़ की फैक्ट्री लगाएंगे अडानी, सीएम और ज्योतिरादित्य सिंधिया आज करेंगे भूमिपूजन
DOWNLOAD ON
Play Store
DOWNLOAD ON
App Store
Trending Topics
Rashifal
T20 World Cup 2026
PM Narendra Modi
Top Categories
राष्ट्रीय
मनोरंजन
स्वास्थ्य
राजस्थान
मध्य प्रदेश
Legal
Grievance Policy
Privacy Policy
Statutory provisions on reporting (sexual offenses)
This website follows the DNPA’s code of conduct
Code of Conduct
About Us
RSS
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News