HPBOSE 10th Ruselt LIVE: हिमाचल शिक्षा बोर्ड में 10वीं के परिणाम घोषित, अनमोल ने किया टॉप, जानिए कैसा चेक करें रिजल्ट? – Living India News

HPBOSE 10th Ruselt LIVE: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा कर दी है। 93 हजार से अधिक विद्यार्थियों…
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा कर दी है। 93 हजार से अधिक विद्यार्थियों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थी अब अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि 93,694 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।
परिणाम में पहले स्थान पर एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहरा कांगड़ा की छात्रा अनमोल ने 699 नंबर लेकर पूरे प्रदेश में टॉप किया है। दूसरे नंबर पर 698 लेकर अभिनव मेहता जो कि गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रापोह मिसरां ऊना के छात्र हैं। 698 लेकर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बिलासपुर की छात्रा पूर्णिमा शर्मा भी दूसरे नंबर पर रही हैं। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रापोह मिसरां ऊना की छात्रा रूहानी धीमन 698 अंक लेकर दूसरे नंबर पर हैं। कुल तीन छात्र दूसरे नंबर पर हैं।
तीसरे नंबर पर 697 अंक लेकर नीलम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बीहड़ू (बिझड़ी) की छात्रा अश्विका शर्मा हैं। तीसरे नंबर पर ही अलीशा ठाकुर हैं जो ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल, कोटली की छात्रा हैं इनके अंक भी 697 हैं। चौथे नंबर पर 696 अंक लेकर ध्रुव आदर्श विद्यालय, छियाछी सोलन की छात्रा श्रुति हैं। 696 अंक लेकर ही चौथे नंबर पर अस्मिता शर्मा हैं जो कि किड बड्स पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पांगा (बिझड़ी) की छात्रा हैं
Faridabad Death: फरीदाबाद के में दुकान खोलते वक्त शटर खोलते 23 साल के युवक को लगा करंट
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Your email address will not be published. Required fields are marked *







Living India News is 24×7 satellite News channel with deep focus on the North Indian states of Punjab, Haryana, Himachal Pradesh, Jammu Kashmir & Delhi. The channel has its head office in Chandigarh, India.
Contact us: info@livingindianews.co.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News