दौसा में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कल: धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजेगा सोमनाथ मंदिर परिसर; पढ़े जिले… – Dainik Bhaskar

दौसा जिला प्रशासन द्वारा सोमवार, 11 मई को सुबह 8 बजे से सोमनाथ मंदिर परिसर में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में भगवान शिव की आराधना के साथ धार्मिक, सांस्कृतिक एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन होगा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
एडीएम अरविंद शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे मीन भगवान मंदिर से सोमनाथ मंदिर तक निकाली जाने वाली कलश यात्रा से होगी। इसके बाद भजन एवं संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा और भगवान शिव के रुद्राभिषेक का शुभारंभ होगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषयों पर विद्वानों द्वारा परिचर्चा एवं संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इनमें राजस्थान के शिवालयों पर चर्चा, द्वादश ज्योतिर्लिंगों की जानकारी तथा ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : अखंड आस्था के 1000 वर्ष’ विषय पर विशेष व्याख्यान शामिल रहेगा। कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। समापन सामूहिक महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ होगा।
कल इन ग्राम पंचायतों में ग्राम रथ अभियान
राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए चल रहे ग्राम रथ अभियान के तहत 11 मई को दौसा विधानसभा क्षेत्र नांगल राजावतान, चूडियावास, अभयपुरा एवं बागपुरा में कार्यक्रम होंगे।
इसी प्रकार लालसोट क्षेत्र में कुशलपुरा, नोंरगपुरा, गांगल्यावास एवं श्रीया में आयोजन किया जाएगा। बांदीकुई क्षेत्र में रानापाड़ा, खेड़ी, एवं बड़ियाल कलां में कार्यक्रम होंगे।
इसी तरह सिकराय क्षेत्र में देवरी, गुमानपुरा, गढ़ एवं मोहचिंगपुरा में जनजागरुकता गतिविधियां आयोजित होंगी। महवा क्षेत्र में पावटा, भोपर शाहपुर, खावदा और गाजीपुर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में ग्राम पंचायत भवन, आईटी केंद्र एवं सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News