Feedback
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिकंदराबाद (तेलंगाना) में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने मिडिल ईस्ट में जारी जंग के असर को लेकर कई अहम बातें कहीं. उन्होंने यूक्रेन युद्ध का भी जिक्र किया और बताया कि जंग का भारत पर भी गंभीर प्रभाव पड़ रहा है. प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे एक साल तक शादियों के लिए सोना न खरीदें.
बता दें कि मिडिल ईस्ट में जारी जंग के चलते कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है. वहीं, सोना-चांदी के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं. इस बीच सिकंदराबाद में प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सोना खरीदने से बचें. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने करीब 9,400 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया. इनमें सड़क, रेलवे, औद्योगिक और बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं.
PM मोदी ने इस दौरान कहा कि ‘मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे 1 साल तक शादियों के लिए सोना न खरीदें.’ इसके साथ ही उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कोरोना काल का भी जिक्र किया.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘कोरोना काल के दौरान हमने वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग्स और वीडियो कॉन्फ्रेंस जैसी व्यवस्थाओं को अपनाया था. धीरे-धीरे हम इनकी आदत भी डाल चुके थे. आज समय की मांग है कि हम उन व्यवस्थाओं को फिर से प्राथमिकता दें.’
भारत के पड़ोस में युद्ध चल रहा
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि पिछले दो महीनों से हमारे पड़ोस में जंग चल रही है, जिसका असर दुनिया के साथ-साथ भारत पर भी पड़ा है. उन्होंने कहा कि भारत के पास बड़े पैमाने पर तेल के भंडार नहीं हैं और युद्ध के चलते पेट्रोल-डीजल आदि के दाम आसमान छू रहे हैं.
उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में विदेशी मुद्रा बचाने पर विशेष जोर देने की जरूरत है, इसलिए ईंधन की बचत करना हम सभी की जिम्मेदारी है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नागरिकों पर बोझ न पड़े, इसके लिए सरकार खुद पूरा भार उठा रही है. हमें इस संकट का सामना एकजुट होकर करना होगा.
दुनिया इस समय बड़े सप्लाई चेन संकट से गुजर रही है. यूक्रेन युद्ध ने वैश्विक कठिनाइयों को और बढ़ा दिया है. PM मोदी ने बताया कि पिछले 5-6 सालों से हमारी सरकार इस संकट से निपटने के लिए लगातार कोशिश कर रही है. विश्वभर में फर्टिलाइजर की एक बोरी लगभग 3000 रुपये में बिक रही है, जबकि भारत के किसानों को वही बोरी 300 रुपये से भी कम में उपलब्ध कराई जा रही है.
इस बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर PM मोदी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, प्रधानमंत्री ने नागरिकों से पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल कम करने और जहां संभव हो, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील की है.
#WATCH | Secunderabad, Telangana | On the impact of West Asia conflict, Prime Minister Narendra Modi says, “… But friends, when the supply chain continues to be in crisis, no matter what measures we take, the difficulties only increase. Therefore, now we must fight unitedly,… pic.twitter.com/56w72yyYrE
बंगाल चुनाव पर बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिकंदराबाद में कांग्रेस और टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा, इस देश में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और परिवारवाद को बढ़ावा दिया, संवैधानिक संस्थाओं का गला घोंटने का काम किया. जब टीएमसी बनी, तब उसने कांग्रेस से ये सारी बुराइयां सीख लीं. साथ ही लेफ्ट की जितनी बुरी आदतें थीं, उन्हें भी टीएमसी ने अपना लिया.
बंगाल चुनाव के लेकर पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की जनता ने राजनीति के ऐसे भयावह और तानाशाही मॉडल को पराजित किया है, इसलिए पूरे देश में उत्सव है.
उन्होंने आगे कहा, असम से ओडिशा और बंगाल से पुडुचेरी तक यह सिर्फ चुनावी विस्तार नहीं है, बल्कि भारत के राजनीतिक मानस में आए उस परिवर्तन का संकेत है, जहां जनता अब वंशवाद नहीं, विश्वासवाद चुन रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू