—विज्ञापन—
WWE WrestleMania 42 को एक हफ्ता पूरा होने वाला है. इसके बाद SmackDown का पहला एपिसोड भी जबरदस्त रहा. फैंस को तगड़े सैगमेंट और मैच देखने को मिले. कुछ नई कहानियां देखने को मिलीं. टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से सभी का दिल जीता. अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स भी नज़र आए. मेन इवेंट में भी सोलो सिकोआ और जेकब फाटू के बीच तगड़ा मैच हुआ. आइए आपको बताते हैं कि ब्लू ब्रांड के शो में इस हफ्ते कौन से मैच और सैगमेंट हुए.
जेकब फाटू ने कहा कि वो रोमन रेंस के लिए तैयार हैं. द उसोज़ ने एंट्री की. जिमी ने कहा कि फाटू को ब्लडलाइन में शामिल हो जाना चाहिए. जे ने कहा कि फाटू के ऊपर संकट आ गया है. MFT ने एंट्री की. सिकोआ ने कहा कि वो फाटू के साथ हैं. फाटू ने सिकोआ के खिलाफ ही मैच का ऐलान कर दिया.
जूलिया ने टिफनी स्ट्रेटन के खिलाफ वुमेंस यूएस चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच बढ़िया मैच देखने को मिला. टिफनी ने पूरे मैच में अपना दबदबा बनाया. अंत में टिफनी ने जूलिया को मूनसॉल्ट लगाकर चैंपियनशिप अपने नाम की. टिफनी ने अपने करियर में पहली बार वुमेंस यूएस चैंपियनशिप जीती.
पेज और ब्री बैला ने शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस के खिलाफ वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड की. मुकाबला काफी अच्छा रहा. मुकाबले में द फैटल इन्फ्लुएंस ग्रुप ने आकर सभी स्टार्स पर हमला कर दिया. मैच नो-कॉन्टेस्ट पर खत्म हो गया.
कोडी रोड्स को इस बार फैंस ने खूब बू किया. कोडी ने अपनी तारीफ की. उन्होंने कहा कि वो चोटिल होने के बाद भी काम कर रहे हैं. कोडी ने कहा कि इंजरी के बावजूद वो अभी रिंग में खड़े हैं. कोडी ने बाहरी ताकतों को चेतावनी दी. कोडी ने कहा कि उन्हें ढूंढना मुश्किल है, लेकिन हराना बहुत मुश्किल काम है.
SmackDown में आर-ट्रुथ और डेमियन प्रीस्ट ने टामा टोंगा और जेसी माटेओ के खिलाफ WWE टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड की. मुकाबला काफी अच्छा रहा. ट्रुथ और प्रीस्ट ने साथ मिलकर बढ़िया काम किया. दोनों ने अंत में टाइटल भी रिटेन किया.
ट्रिक विलियम्स ने लिल याचटी के साथ धमाकेदार एंट्री की. उन्होंने रेसलमेनिया में यूएस चैंपियन बनने पर खुशी जताई. रिंग में मौजूद एक जिंजरब्रेड मैन ने दोनों के ऊपर हमला कर दिया. बाद में पता चला कि वो सैमी ज़ेन हैं. सैमी ने इस बार दोनों स्टार्स की बुरी हालत कर दी.
द मिज़ का मैच शो में डैनहाउज़ेन के साथ हुआ. दोनों के बीच अच्छा मैच हुआ. मैच में किट विल्सन ने भी दखलअंदाजी की, लेकिन ज्यादा फर्क नहीं पड़ा. डैनहाउज़ेन ने अंत में मिज़ के ऊपर रोलअप के जरिए जीत हासिल की. मिज़ ने बाद अटैक करना चाहा, लेकिन सफलता नहीं मिली.
रिया रिप्ली ने सैगमेंट में ओपन चुनौती दी. जेसी जेन ने अपने ग्रुप के साथ एंट्री की. इसके बाद रिप्ली और जेसी के बीच तगड़ा मैच हुआ. मैच सही जा रहा था, लेकिन जेसी के अन्य साथियों ने रिप्ली पर अटैक कर दिया. आखिर में DQ की वजह से रिप्ली को जीत मिल गई. जेसी और उनके दोस्तों ने इस बार रिप्ली के ऊपर खूब हमला किया.
मेन इवेंट में सोलो सिकोआ और जेकब फाटू के बीच मैच हुआ. इस मैच में MFT ग्रुप ने खूब दखलअंदाजी की. स्टेज पर द उसोज़ भी थे. फाटू ने किसी की मदद नहीं ली. फाटू ने सिकोआ को हराया. इसके बाद फाटू ने MFT ग्रुप के सभी छह सदस्यों का अकेले ही बुरा हाल कर दिया. फाटू ने बता दिया कि वो अब रोमन रेंस के लिए तैयार हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in