—विज्ञापन—
Friday OTT Releases: शुक्रवार को ओटीटी पर एक से बढ़कर एक सस्पेंस और एक्शन से भरपूर फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक आप इन सीरीज और फिल्मों को बिंज वॉच कर सकते हैं. वहीं फैंस को इन फिल्मों और सीरीज का बेसब्री से इंतजार है. चलिए आपको भी बताते हैं लिस्ट में और कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज शामिल हैं?
इस सीरीज का फैंस को काफी लंबे समय से इंतजार है. वहीं अब ये फिल्म फाइनली नेटफ्लिक्स पर 24 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है. सीरीज में आपको हॉरर, मिस्ट्री और थ्रिलर सीन्स देखने को मिलेंगे. इसमें जियोन सो-यंग, कांग मी-ना और बेक सुन-हो लीड रोल में हैं.
एक्शन और सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में आपको एक रॉक क्लाइंबर की दर्द भरी कहानी देखने को मिलेगी. चार्लीज थेरॉन और टैरोन एगर्टन लीड रोल में नजर आए हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
अनिल कपूर की एक्शन थ्रिलर सीरीज का नया सीजन भी रिलीज होने जा रहा है. इस सीरीज में अनिल कपूर के साथ-साथ नील भूपलम, राघव चानना, अनीता राज, मंदिरा बेदी, मधुरिमा तुली और अजिंक्य देव लीड रोल में नजर आए हैं.
सतीश जव्वाजी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म भी 24 अप्रैल को ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. इसमें आपको रोमांटिक और ड्रामा से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें हर्ष रोशन और श्रीदेवी अपाला लीड रोल में हैं. इसे आप Zee5 पर देख सकते हैं.
‘न्यू बैंडिट्स’ का दूसरा सीजन भी रिलीज होने जा रहा है. इस सीरीज को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर बिंज वॉच कर सकते हैं. वहीं इस सीरीज में आपको क्राइम और ड्रामा देखने को मिलेगा. इसमें ऋत्विक भौमिक, कुणाल रॉय कपूर, शीबा चड्ढा और श्रेया चौधरी लीड रोल में हैं.
ये फिल्म भी ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म में आपको स्पोर्ट्स ड्रामा देखने को मिलेगा. साथ ही इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें टिमोथी शैलेम, गुइनेथ पाल्ट्रो और फ्रान ड्रेशर लीड रोल में हैं. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
ये पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म भी शुक्रवार को ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. इस सीरीज को आप कल यानी 24 अप्रैल को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. इसमें निविन पॉली, बालचंद्र मेनन, शराफुद्दीन और हरीश्री अशोकन भी लीड रोल में हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in