short motivational story in hindi: कहते हैं इंसान जिस संगत में रहता है, उसका असर उसके स्वभाव और सोच पर जरूर पड़ता है। अच्छी संगति व्यक्ति को सही रास्ता दिखाती है, जबकि गलत लोगों का साथ उसे बुरी आदतों की ओर ले जा सकता है। Asianet News Hindi की Motivational Story सीरीज में आज पढ़िए एक ऐसा प्रेरणादायक प्रसंग, जो बताता है कि संगत का असर किस तरह से व्यक्ति पर होता है। आगे पढ़ें संत और चोर की ये रोचक कहानी…
ये भी पढ़ें-
Motivational Story: कैसे मिलेगी मन को शांति? साधु और महिला की इस कहानी में छिपा है जवाब
बहुत समय पहले एक जंगल में एक संत रहते थे। वे बेहद सरल, शांत और दयालु स्वभाव के थे। उनके आश्रम में दूर-दूर से लोग आशीर्वाद लेने आते थे। संत हमेशा दूसरों की मदद करने और अच्छे विचार फैलाने का काम करते थे।
ये भी पढ़ें-
Motivational Story: पागलखाने की ये कहानी हंसने पर कर देगी मजबूर, बदल देगी सोचने का नजरिया
एक रात जब संत अपने आश्रम में सो रहे थे, तभी एक चोर चोरी करने के इरादे से वहां पहुंच गया। उसने आश्रम में रखा कीमती सामान इकट्ठा किया और उसे एक बड़ी गठरी में बांध लिया। जब वह सामान लेकर जाने लगा तो गठरी का वजन अधिक होने के कारण वह उसे उठा नहीं सका।
उसी समय संत की आंख खुल गई। उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति उनका सामान लेकर जाने की कोशिश कर रहा है। गुस्सा करने या शोर मचाने की बजाय संत ने शांत स्वर में कहा, “यदि यह सामान तुम्हारे काम आ सकता है तो इसे ले जाओ, मैं गठरी उठाने में तुम्हारी मदद कर देता हूं।”
संत की बात सुनकर चोर हैरान रह गया। संत ने सच में उसकी मदद की और वह सामान लेकर अपने घर पहुंच गया। घर जाकर उसने पूरी घटना अपनी पत्नी को बताई। पत्नी ने उसे समझाया कि उसने एक नेक इंसान के साथ गलत किया है।
पत्नी की बात सुनकर चोर को अपनी गलती का एहसास हुआ। वह तुरंत आश्रम पहुंचा, संत को सामान लौटाया और माफी मांगी। संत ने उसे क्षमा कर दिया। इस घटना के बाद चोर ने चोरी छोड़ दी और अच्छे जीवन का रास्ता चुन लिया।
अक्सर लोग बुरी आदतों या गलत रास्तों पर परिस्थितियों, लालच या गलत संगति की वजह से चले जाते हैं। ऐसे लोगों को केवल सजा देकर हमेशा नहीं सुधारा जा सकता, बल्कि कई बार प्रेम, समझदारी और अच्छे व्यवहार से भी उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।