Skoda Kodiaq को मिला अपडेट, नए फीचर्स के साथ लॉन्‍च हुई एसयूवी – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
वाहन निर्माता स्‍कोडा की ओर से भारत में ऑफर की जाने वाली Skoda Kodiaq को अपडेट कर दिया है। इसमें किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं। किस कीमत पर इसे लॉन्‍च …और पढ़ें
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता स्‍कोडा की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से डी सेगमेंट में Skoda Kodiaq की बिक्री की जाती है। स्‍कोडा की ओर से हाल में ही इस एसयूवी को अपडेट किया गया है। इसमें किस तरह के नए फीचर्स और सेफ्टी फीचर्स को ऑफर किया गया है। किस कीमत पर इसे अपडेट के बाद लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
स्‍कोडा की ओर से भारतीय बाजार में कोडियाक को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी को हाल में ही अपडेट के बाद लॉन्‍च किया गया है।
निर्माता की ओर से इस एसयूवी में कई नए फीचर्स को अपडेट किया गया है। जिसमें प्रमुख तौर पर Level-2 ADAS शामिल है। साथ ही इसमें मल्‍टीफंक्‍शन डायल भी दिया गया है। 
Skoda Kodiaq एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाता है। इसमें  एलईडी लाइट्स, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लाइट्स, एंबिएंट लाइट्स, ब्‍लैक इंटीरियर, 32.77 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, 13 स्‍पीकर कैंटन ऑडियो सिस्‍टम, पैनोरमिक सनरूफ, मल्‍टी जोन क्‍लाइमेट कंट्रोल, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, की-लैस एंट्री, पुश बटन स्‍टार्ट/स्‍टॉप, वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल, मल्‍टी फंक्‍शन स्‍टेयरिंग व्‍हील,  360 डिग्री कैमरा, ड्राइविंग मोड्स, एबीएस, ईबीडी, नौ एयरबैग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
स्‍कोडा की इस नई एसयूवी में दो लीटर की क्षमता के इंजन को दिया गया है। जिसे टर्बो के साथ लाया गया है। इस इंजन से एसयूवी को 201 बीएचपी की पावर और 320 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें सात स्‍पीड डीसीटी ट्रांसमिशन को दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 4X4 को भी दिया गया है। स्‍कोडा के मुताबिक एसयूवी को एक लीटर में 14.86 किलोमीटर चलाया जा सकता है।
स्‍कोडा कोडियाक की नई जेनरेशन की एक्‍स शोरूम कीमत 36.99 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 46.99 लाख रुपये है।
स्‍कोडा की कोडियाक एसयूवी को डी सेगमेंट एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जा रहा है। बाजार में इसका सीधा मुकाबला Toyota Fortuner, MG Majestor, Volkswagen Tiguan R Line के साथ होता है।
यह भी पढ़ें- Skoda Kushaq Facelift Review: कैसी है स्‍कोडा की नई एसयूवी, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News