इतनी जोरदार टक्कर कि ट्रैफिक पोल पर जा लटकी बाइक! हादसे की तस्वीरें देख लोग हैरान – AajTak

Feedback
कनाडा में हुआ एक अजीबोगरीब सड़क हादसा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हादसे के बाद जो नजारा दिखाई दिया, उसने लोगों को हैरान कर दिया. दरअसल, एक मोटरसाइकिल टक्कर के बाद कई फीट ऊपर ट्रैफिक सिग्नल के पोल पर लटकती नजर आई.

CTV News के मुताबिक, यह हादसा  इलाके में शनिवार दोपहर हुआ. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक मोटरसाइकिल की चांदी रंग की BMW sedan कार से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक हवा में उछल गई और सीधे ट्रैफिक सिग्नल के ऊंचे ढांचे में फंस गई.
घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए. लोगों को सबसे ज्यादा हैरानी इस बात पर हुई कि सड़क पर गिरने के बजाय बाइक पोल पर लटकी दिखाई दी. कई यूजर्स ने इसे किसी एक्शन फिल्म के स्टंट सीन जैसा बताया.
देखें वायरल वीडियो
NEW: Motorcycle ends up dangling from a traffic signal pole following a crash in Canada near the Surrey-Delta border.

The bike appeared to launch into the air at the light after colliding with the front end of a BMW in an intersection.

According to police, the rider… pic.twitter.com/xalFUvnK68
एक चश्मदीद ने बताया कि मैं नीचे देख रहा था, फिर ऊपर देखा तो मोटरसाइकिल हवा में फंसी हुई थी. यह बेहद अजीब था. उसने कहा कि पहले उसे सिर्फ क्षतिग्रस्त कार दिखाई दी थी, लेकिन कुछ पल बाद समझ आया कि दूसरा वाहन ऊपर लटका हुआ है.पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ है, हालांकि उसकी जान को खतरा नहीं बताया गया. वहीं BMW चला रहा ड्राइवर सुरक्षित है.
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने राहत जताई कि इतनी खतरनाक टक्कर के बावजूद बाइक सवार बच गया. वहीं कुछ यूजर्स ने मजाक में लिखा कि यह हादसा किसी हॉलीवुड फिल्म के दृश्य जैसा लग रहा है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News