राजस्थान में LPG यूजर्स के लिए झटका,इन लोगों की सब्सिडी खत्म, जानें नया नियम – Hindustan Hindi News

अगर आप रसोई गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ उठा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। केंद्र सरकार ने एलपीजी सब्सिडी को लेकर नियमों को और सख्त कर दिया है। नए दिशा-निर्देशों के तहत अब देशभर में लाखों उपभोक्ताओं के बैंक खातों में आने वाली सब्सिडी रोकी जा सकती है। इसके साथ ही फर्जी और निष्क्रिय गैस कनेक्शनों पर भी बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है।
सरकार का मुख्य फोकस उन उपभोक्ताओं पर है जो आर्थिक रूप से सक्षम होने के बावजूद सब्सिडी का लाभ ले रहे थे। नए नियमों के अनुसार, जिन लोगों की वार्षिक सकल कर योग्य आय 10 लाख रुपये या उससे अधिक है, उन्हें अब ‘उच्च आय वर्ग’ में रखा गया है। ऐसे उपभोक्ता अब सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के पात्र नहीं माने जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक, अकेले कोटा जिले में करीब 40 हजार उपभोक्ता इस श्रेणी में आते हैं। इनमें बड़े व्यापारी, उद्योगपति और उच्च पदों पर कार्यरत सरकारी अधिकारी शामिल हैं। ऐसे लोगों की सब्सिडी बंद करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिससे सरकार पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करने की कोशिश की जा रही है।
इसके अलावा, सरकार ने फर्जीवाड़े पर भी सख्ती दिखाई है। ऐसे गैस कनेक्शन जो फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लिए गए हैं या उन लोगों के नाम पर चल रहे हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है, अब जांच के दायरे में हैं। तेल विपणन कंपनियां आधार डेटाबेस की मदद से इन खातों की पहचान कर रही हैं।
यदि किसी मृत व्यक्ति के नाम पर गैस कनेक्शन सक्रिय पाया जाता है, तो संबंधित परिवार को 30 दिनों के भीतर उसे किसी योग्य सदस्य के नाम ट्रांसफर करवाना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने पर कनेक्शन स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा।
उपभोक्ताओं को इस संबंध में मोबाइल पर लगातार मैसेज भी भेजे जा रहे हैं। जिन लोगों को उनकी पात्रता को लेकर संदेह है, उन्हें अपने मोबाइल इनबॉक्स की जांच करने की सलाह दी गई है।
यदि किसी उपभोक्ता को लगता है कि उसकी सब्सिडी गलती से रोकी जा रही है, तो उसके पास आपत्ति दर्ज कराने के लिए केवल 7 दिनों का समय है। इसके लिए टोल-फ्री नंबर 1800-2333-555 पर संपर्क किया जा सकता है या संबंधित तेल कंपनी के आधिकारिक पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
कोटा एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता के अनुसार, कंपनियों द्वारा उपभोक्ताओं को ऑनलाइन लिंक भेजकर उनकी जानकारी अपडेट करवाई जा रही है।
इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सब्सिडी का लाभ केवल उन्हीं लोगों तक पहुंचे जो वास्तव में इसके हकदार हैं, जैसे उज्ज्वला योजना के लाभार्थी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग।
सरकार की इस पहल से उम्मीद जताई जा रही है कि एलपीजी वितरण प्रणाली में पारदर्शिता आएगी और सब्सिडी का दुरुपयोग रुकेगा। साथ ही, सरकारी खजाने पर पड़ने वाला अतिरिक्त बोझ भी कम होगा।
सचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)
सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।

सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।

शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News