माइकल का भौकाल! लिमिटेड शोज के साथ पहुंची 50 करोड़ पार, इंडिया में जारी हॉलीवुड फिल्मों का कमाल – AajTak

Feedback
‘पॉप के किंग’ माइकल जैक्सन की बायोपिक, माइकल इंडिया में लगातार दर्शक जुटा रही है. लिमिटेड स्क्रीन्स मिलने के बावजूद पहले ही दिन से ये हॉलीवुड फिल्म, कई पॉपुलर फिल्मों के बीच भी दमदार बनी हुई है. 24 अप्रैल को रिलीज हुई माइकल के सामने अक्षय कुमार की भूत बंगला, मराठी सिनेमा में बनी सबसे बड़ी फिल्म राजा शिवाजी, हॉलीवुड से ही आई द डेविल वियर्स प्राडा 2 और अब सरप्राइज पैकेज बनकर आई क़ृष्णावतारम भी आ चुकी हैं. मगर माइकल जैक्सन का क्रेज इंडिया में लगातार बना हुआ है. अब बॉक्स ऑफिस पर हाफ सेंचुरी के साथ ये फिल्म हॉलीवुड के लिए इंडिया में बड़ी हिट बन चुकी है. 
शोज घटने के बाद भी दमदार माइकल 
अप्रैल में रिलीज हुई माइकल को पहले वीकेंड में करीब 3000 शोज मिले थे. लेकिन हर हफ्ते इसके शोज घटते चले गए और अब तीसरे वीकेंड में, इंडिया में इसके शोज की गिनती 1500 से भी कम है. माइकल ने पहले हफ्ते में 26 करोड़ और दूसरे हफ्ते में सॉलिड होल्ड के साथ 18 करोड़ से थोड़ा ज्यादा बिजनेस किया था. दूसरा हफ्ता खत्म होने तक फिल्म का डेली कलेक्शन 1.5 करोड़ के करीब पहुंच गया था. 
शुक्रवार से माइकल ने तीसरे हफ्ते की शुरुआत भी दमदार ही रही और 1.5 करोड़ रुपये कमाए. मगर वीकेंड इस फिल्म के लिए तगड़ा जंप लेकर आया और शनिवार का कलेक्शन डबल होकर 3 करोड़ तक पहुंच गया. संडे को एक बार फिर माइकल को थोड़ा जंप मिला और कलेक्शन 3.25 करोड़ तक पहुंच गया. तीसरे वीकेंड में 7.75 करोड़ के साथ माइकल ने नई हिंदी रिलीज क़ृष्णावतारम से थोड़ा ज्यादा कलेक्शन किया है. इसी वीकेंड में क़ृष्णावतारम ने 7.3 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है.
इंडिया में कमाल कर रहीं हॉलीवुड फिल्में 
तीसरे वीकेंड के कलेक्शन के साथ माइकल ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसका टोटल नेट इंडिया कलेक्शन अब 52 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. इसके साथ माइकल इंडिया में बड़ी हिट साबित हो चुकी है. ये अब उन हॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में आ गई है जो साल के पहले 4 महीने में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो चुकी हैं. 
धुरंधर 2 के आंधी के बीच हॉलीवुड की साइंस-फिक्शन फिल्म प्रोजेक्ट हेल मैरी इंडिया ने बहुत लिमिटेड स्क्रीन्स के बावजूद 72 करोड़ का कलेक्शन कर डाला था. ये फिल्म इंडिया में ब्लॉकबस्टर साबित हुई. पूरे रन में 1000 से भी कम डेली शोज के बावजूद हॉरर फिल्म द ममी भी 25 करोड़ कमाकर इंडिया में हिट हो गई. द सुपर मारियो गैलेक्सी भी अपनी जगह इंडिया में हिट साबित हुई थी. आजकल माइकल के साथ द डेविल वियर्स प्राडा 2 भी इंडियन थिएटर्स में है और बहुत लिमिटेड शोज के साथ, 11 दिनों में 23 करोड़ से ज्यादा नेट इंडिया कलेक्शन कर चुकी है. 
माइकल का बॉक्स ऑफिस ट्रेंड देखते हुए कहा जा सकता है की ये इंडिया में अभी और कुछ दिन जलवा दिखाना जारी रखेगी. देखना है की माइकल जैक्सन की बायोपिक इंडिया में कितना फाइनल कलेक्शन करती है. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News