जालंधर में लड़की का किडनैप कर कार में गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल गाड़ी बरामद – AajTak

Feedback
पंजाब के जालंधर में लड़की का किडनैप कर कार में गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. थाना 8 की पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जगजीत सिंह उर्फ जग्गा निवासी गोइंदवाल साहिब, करण मेहरा निवासी बलदेव नगर और अर्जुन निवासी उपकार नगर के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था.
मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी साहिल चौधरी ने बताया कि 28 अप्रैल को सिविल अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक लड़की के साथ कुछ युवकों ने अपहरण कर गैंगरेप किया है. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत सिविल अस्पताल पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज किए. पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि कुछ युवक उसे जबरदस्ती कार में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने अपने बयान में जग्गा नाम के व्यक्ति सहित 5 से 6 लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे. पुलिस ने बयान के आधार पर तुरंत जांच शुरू कर दी.
कार में युवती से गैंगरप
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जग्गा का असली नाम जगजीत सिंह है, जो अजीत सिंह का बेटा और गोइंदवाल साहिब का रहने वाला है. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सबसे पहले जगजीत सिंह को गिरफ्तार किया. पूछताछ और जांच के आधार पर करण मेहरा और अर्जुन को भी गिरफ्तार कर लिया गया. थाना प्रभारी साहिल चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी करण और अर्जुन ने जगजीत के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वह कार भी बरामद कर ली है, जिसका इस्तेमाल कथित वारदात में किया गया था.
पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट किया
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और जो भी आरोपी इस घटना में शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. घटना के सामने आने के बाद इलाके में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है. फिलहाल पुलिस पीड़िता के बयान और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News