Delhi Weather: दिल्ली में उमस के बीच फिर बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना, IMD का येलो अलर्ट! – AajTak

Feedback
दिल्ली में एक बार फिर उमस और गर्मी बढ़ गई है. बीती रात न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया, जिससे शहर में उमस बढ़ गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11-12 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. IMD के अनुसार, शहर के आधार स्टेशन सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है. वहीं, लोधी रोड और अयानगर में भी तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 2.4 और 1.5 डिग्री सामान्य से ऊपर है.
इसके अलावा पालम में 25.2 डिग्री और रिज स्टेशन पर 24.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. सोमवार सुबह 8:30 बजे तक दिल्ली में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई, लेकिन IMD ने दोपहर के बाद मौसम बदलने और गरज-चमक के साथ हल्की से बहुत हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. वहीं, मंगलवार यानी 12 मई को भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है.
उत्तराखंड में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, चारधाम यात्रा पर भी मौसम का असर! 
 
मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में 11 मई को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-NCR में रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे गर्मी और उमस बढ़ रही है. इसके अलावा एयर क्वालिटी की बात करें तो दिल्ली की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली का औसत AQI 117 दर्ज किया गया. AQI 101-200 के बीच मध्यम माना जाता है.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News