Feedback
मैक्सिको की एक महिला को असल जिंदगी की ‘वैम्पायर वूमन’ कहा जाता है. उन्होंने एक समय में सबसे ज्यादा बॉडी मॉडिफिकेशन करवाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था. इनका नाम मारिया जोस क्रिस्टर्ना मेंडेज हैं और इन्हें ‘वैम्पायर वुमन’ के नाम से जाना जाता है. घरेलू हिंसा से उबरने के बात जीत के सिंबल के तौर पर मारिया ने पहली बार बॉडी मॉडिफाई करवाया था.
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, मारिया ने महज 14 साल की उम्र में अपना पहला टैटू बनवाया था और अब उनके शरीर पर कुल 50 मॉडिफिकेशन हैं और पूरा शरीर टैटू से भरा हुआ है. मारिया का कहना है कि जो लोग ऐसा करना चाहते हैं, उनके लिए एक चेतावनी है.मैक्सिकन टैटू प्रेमी मारिया जोस क्रिस्टर्ना ने युवाओं से बॉडी मॉडिफिकेशन करवाने से पहले अच्छी तरह सोचने का आग्रह किया है.
मारिया ने अपने शरीर का 99% हिस्सा टैटू से ढक रखा है और उनके शरीर में कुल 50 मॉडिफिकेश हैं. इनमें माथे और बांहों में इम्प्लांट, पियर्सिंग और जीभ को दो भागों में बांटना शामिल है. उन्होंने 2024 में एस्पेरेंस फ्यूरजिना से अपना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड खो दिया.
काफी सोच- समझकर कराएं बॉडी मॉडिफिकेशन
मारिया को एक तरफ उन्हें अपने टैटू बहुत पसंद हैं, वहीं उन्होंने युवाओं को चेतावनी देते हुए कहा है कि मैं यही सलाह दूंगी कि आप इसके बारे में बहुत सोच-विचार करें क्योंकि इसे बाद में बदला नहीं जा सकता. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए उन्होंने आगे कहा कि मुझे अपना लुक बहुत पसंद है, लेकिन आपको यह समझना होगा कि ऐसे युवा भी हैं जो टैटू और पियर्सिंग जैसी चीजों के प्रति बहुत खुले विचारों वाले हैं.
मारिया ने कहा कि टैटू और बॉडी मॉडिफिकेशन फैशन बन गया है. इसलिए हो सकता है कि हम एक ऐसे मुकाम पर पहुंच जाएं जहां यह हमारी चाहत न रह जाए और हम इसे पसंद न करें. इसलिए आपको इसके बारे में बहुत गहराई से सोचना होगा ताकि आप इसे प्यार कर सकें और जीवन भर इसका बचाव कर सकें.
A post shared by MaryJoseCristernaMujerVampiro (@marycristerna_la_mujer_vampiro)
मारिया नियमित रूप से इंस्टाग्राम पर अपने 55,000 फॉलोअर्स के लिए अपडेट पोस्ट करती रहती हैं, जो उनके लुक को पसंद करते हैं. हाल ही में उन्होंने टैटू गन के दूसरी तरफ किसी को टैटू बनाते हुए अपना एक वीडियो साझा किया, जिसमें कैप्शन था – अपॉइंटमेंट उपलब्ध हैं.
मारिया ने 14 साल की उम्र में पहली बार टैटू बनवाया था. उन्होंने बताया कि सबसे दर्दनाक अनुभव बांहों में इंप्लांट्स लगवाना और आंखों पर टैटू बनवाना था. लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर मैं ठीक महसूस करती हूं और मेरी सेहत इसकी इजाजत देती है, तो मैं टैटू बनवाना जारी रखूंगी.
घरेलू हिंसा से उबरने का प्रतीक है बॉडी मॉडिफिकेशन
एक बेहद धार्मिक परिवार से आने वाली मारिया ने 30 साल की उम्र में अपना पहला बॉडी इंप्लांट मॉडिफिकेशन करवाया. जब उन्होंने “मुक्ति” के प्रतीक के रूप में अपने माथे में एक इंप्लांट लगवाया. यह उनके घरेलू हिंसा से उबरने की निशानी थी.
उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को बताया कि घरेलू हिंसा से बचने के बाद उनके शरीर में किए गए बदलाव साहस, शक्ति और स्वतंत्रता का प्रतीक हैं. उन्होंने आगे कहा कि हिंसा और दुर्व्यवहार से बचने का एकमात्र तरीका खुद से प्यार करना है. हम इस दुनिया में खुश रहने के लिए आए हैं.
2024 में उन्होंने दुनिया की सबसे अधिक टैटू वाली महिला का ताज सेना की पूर्व सैनिक एस्परेंस फ्यूरजिना से खो दिया, जिन्होंने पिछले एक दशक में चरम सीमा तक जाकर अपने शरीर के 99.98% हिस्से को स्याही से ढक लिया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू