Top News Today: पंजाब की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान ने भाजपा का दामन थाम लिया है। सोमवार को चंडीगढ़ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने ज्ञान सिंह मान को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित रहे और उन्होंने नए सदस्य का स्वागत किया। दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में नई सरकार संभालते ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ताबड़तोड़ प्रशासनिक फैसले लेना शुरू कर दिया है। ममता बनर्जी सरकार के दौरान बिना नियमित चयन प्रक्रिया के विभिन्न विभागों में नियुक्त किए गए सभी मनोनीत अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। पढ़ें आज की बड़ी खबरें…
पंजाब की सियासत से बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। सोमवार को चंडीगढ़ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ की मौजूदगी में उन्हें पार्टी में शामिल किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित रहे और उन्होंने नए सदस्य का स्वागत किया। मान परिवार के एक सदस्य के भाजपा में शामिल होने को सियासी गलियारों में मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर में भाजपा की ‘बड़ी सेंध’ के रूप में देखा जा रहा है। इस घटना ने पंजाब कांग्रेस और आप के बीच सियासी बहस को नया मोड़ दे दिया है। पढ़ें पूरी खबर…
पश्चिम बंगाल में नई सरकार संभालते ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बड़े प्रशासनिक सुधार की शुरुआत कर दी है। ममता बनर्जी सरकार के दौरान बिना नियमित चयन प्रक्रिया के विभिन्न विभागों में नियुक्त किए गए सभी मनोनीत अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। सरकार ने अपने अधीनस्थ सभी गैर-सांविधिक निकायों, बोर्डों, निगमों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में नियुक्त मनोनीत सदस्यों, निदेशकों तथा अध्यक्षों का कार्यकाल भी समाप्त कर दिया है। साथ ही 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद एक्सटेंशन या पुनर्नियुक्ति पर कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों की सेवाएं भी तुरंत समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फैसले से राज्य के विभिन्न विभागों में हड़कंप मचा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तेल बचत की अपील के बाद केंद्र सरकार ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को इमरजेंसी बैठक बुलाई। बैठक में पश्चिम एशिया के हालात पर नजर रखने वाले मंत्रियों के ग्रुप ने भी हिस्सा लिया। इससे पहले रविवार को हैदराबाद रैली में पीएम मोदी ने देशवासियों से तेल की बचत करने की अपील की थी। उन्होंने वैश्विक ऊर्जा संकट को ‘नेशनल कैरेक्टर का टेस्ट’ बताते हुए एहतियाती कदम उठाने की बात कही थी। पढ़ें पूरी खबर…
2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। बरेलवी मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सवाल उठाते हुए मुसलमानों को नया राजनीतिक विकल्प तलाशने की सलाह दी है। मौलाना ने मुसलमानों के नाम खुला पत्र जारी कर कहा कि सपा मुस्लिम मुद्दों पर खुलकर बोलने से बचती है और सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर झुकाव रखती है। उन्होंने उलमा, बुद्धिजीवियों, डॉक्टरों, प्रोफेसरों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे भविष्य की राजनीतिक रणनीति पर गंभीरता से विचार करें और केवल भय व सुरक्षा के नाम पर वोट देने की पुरानी सोच छोड़ें। पढ़ें पूरी खबर…
अमेरिका-ईरान युद्ध को समाप्त करने की कोशिशें लगातार नाकाम हो रही हैं। ईरान ने अमेरिका को एक और शांति प्रस्ताव भेजा था, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उसे सीधे खारिज कर दिया। ईरान के प्रस्ताव में सभी मोर्चों पर युद्धविराम, खासकर लेबनान में संघर्ष रोकने और होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने की मांग की गई थी। होर्मुज बंद होने और अमेरिकी नाकेबंदी के कारण वैश्विक स्तर पर तेल-गैस संकट गहराता जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play