Ludhiana Airport News: पंजाब के लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए 15 मई से उड़ान सेवा शुरू होने जा रही है. हालांकि, उड़ान शुरू होने से पहले ही सीट बुकिंग के आंकड़े एयरलाइन के लिए चिंता बढ़ाने वाले नजर आ रहे हैं.
एयर इंडिया ने करीब एक महीने पहले उड़ानों के लिए बुकिंग विंडो खोली थी. बुकिंग शुरू हुए एक महीना और दस दिन हो गए हैं, लेकिन दिल्ली-लुधियाना और लुधियाना-दिल्ली उड़ानों की एक तिहाई सीटें भी पूरी तरह बुक नहीं हो पाई हैं. वहीं, एयरलाइन को उम्मीद है कि सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ेगी.
पहली उड़ानों में कम रही बुकिंग
जानकारी के मुताबिक, 156 सीटों वाले जहाज में 138 सीटें यात्रियों के लिए हैं, जबकि बाकी सीटें आरक्षित हैं. दिल्ली से लुधियाना जाने वाली पहली उड़ान, जो कि 15 मई को रवाना होगी, उसमें रविवार सुबह तक सिर्फ 47 सीटें बुक हुई हैं. बताया जा रहा है कि इनमें से ज्यादातर बुकिंग लुधियाना के स्थानीय नेताओं और खास मेहमानों की है.
दूसरी ओर लुधियाना से दिल्ली जाने वाली पहली फ्लाइट सुबह 7:55 बजे रवाना होगी, जिसमें अब तक सिर्फ 34 सीटें बुक हुई हैं. यह कुल सीटों का लगभग 25 प्रतिशत ही है. आने वाले दिनों की उड़ानों के लिए बुकिंग की स्थिति और भी खराब बताई जा रही है.
Punjab: भीषण गर्मी के बाद राहत की बारिश! पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज… 11 से 13 मई तक येलो अलर्ट जारी
एयर इंडिया को बढ़ने की उम्मीद
एयर इंडिया ने 1 अप्रैल से इस रूट के लिए बुकिंग विंडो खोल दी थी. उड़ान शुरू होने में अब सिर्फ पांच दिन बाकी हैं और अभी तक 33% सीटें भी बुक नहीं हुई हैं. एयरलाइन अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती प्रतिक्रिया इस समय भले कम हो, लेकिन लोगों को जब नियमित उड़ान सेवा का फायदा मिलने लगेगा तो बुकिंग बढ़ने की उम्मीद है. उड़ान शुरू होने से पहले एयर इंडिया ने लुधियाना के उद्यमियों के साथ एक बैठक की, जिन्होंने उन्हें भरोसा दिलाया किया है सेवा आगे चलकर सफल साबित होगी.
156-सीटर जहाज में 138 यात्री सीटें
एयर इंडिया द्वारा जारी किए गए सीट चार्ज के अनुसार, जहाज में कुल 156 सीटें हैं, जिनमें से 138 यात्रियों के लिए हैं. बारह सीटें मुफ्त हैं, जबकि कुछ स्टाफ के लिए हैं. अतिरिक्त लेगरूम वाली छह सीटें सीट चार्ज में शामिल हैं. इनमें से दिल्ली से लुधियाना की पहली उड़ान में पांच सीटें पहले ही बुक की जा चुकी हैं. दिल्ली से लुधियाना और लुधियाना से दिल्ली का किराया अब 4294 रुपये शो कर रहा है.
Punjab: CM भगवंत मान की यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! रास्ता बंद होने से गर्भवती महिला ने खोया बच्चा
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.