Manipur Election 2027: चुनाव से पहले की तैयारी! राज्यपाल की अमित शाह से मुलाकात, नागा संगठनों – ABP News

Manipur Assembly Election 2027: मणिपुर में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक और सुरक्षा हालात फिर चर्चा के केंद्र में आ गए हैं. राज्य में जारी जातीय तनाव, हथियारों की बरामदगी और नागा-कुकी विवाद के बीच राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में राज्य की सुरक्षा स्थिति और सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों पर चर्चा हुई.
तीन नागा सोसियटी ने पीएम मोदी से की हस्तक्षेप की मांग
इसी बीच मणिपुर के तीन नागा सिविल सोसायटी संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर “व्यक्तिगत और तत्काल हस्तक्षेप” की मांग की है. संगठनों ने आरोप लगाया कि कुकी समूहों द्वारा पहाड़ी जिलों में नागा गांवों के खिलाफ लगातार हिंसा और क्षेत्रीय अतिक्रमण की घटनाएं हो रही हैं. उन्होंने केंद्र सरकार से Suspension of Operations (SoO) समझौते के तहत सक्रिय कुकी उग्रवादी समूहों पर नियंत्रण लगाने की अपील की.
The Governor of Manipur, Ajay Kumar Bhalla, met Union Home Minister Amit Shah.@HMOIndia | @AmitShah | @AmitShahOffice | @BhallaAjay26 | #AmitShah | #AjayBhalla | #Manipur | #UNI pic.twitter.com/qxPrhnaKfC

नागा संगठनों ने साथ ही भारत सरकार और National Socialist Council of Nagalim यानी NSCN (IM) के बीच हुए फ्रेमवर्क एग्रीमेंट के आधार पर इंडो-नागा शांति प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने की मांग की. उनका कहना है कि सम्मानजनक और समावेशी समाधान ही राज्य में स्थायी शांति ला सकता है.

यह भी पढ़ें
मनोज अग्रवाल बने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, इन्हीं की निगरानी में संपन्न हुआ चुनाव
सुरक्षा बलों ने मणिपुर में सर्च ऑपरेशन तेज किए
दूसरी ओर सुरक्षा बलों ने मणिपुर में लगातार तलाशी अभियान तेज कर दिए हैं. पुलिस के अनुसार इंफाल वेस्ट जिले में दो अलग-अलग अभियानों के दौरान कम से कम 20 हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किए गए. लांगोल हिल रेंज से 16 हथियार, जिनमें दस पिस्तौल, एक INSAS राइफल और .303 राइफल शामिल हैं, बरामद किए गए. वहीं सेकमाई थाना क्षेत्र के इंगेल हिल इलाके से दो पिस्तौल, दो हैंड ग्रेनेड और अन्य हथियार जब्त किए गए.
मणिपुर में मई 2023 से मैतेई और कुकी-जो समुदायों के बीच जारी जातीय हिंसा में अब तक 260 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग बेघर हुए हैं.
ये भी पढ़ें : दिलीप घोष को ग्रामीण विकास, अग्निमित्रा को महिला कल्याण… शुभेंदु कैबिनेट में जानें किसे कौन सा मंत्रालय
मयंक प्रताप सिंह एक वरिष्ठ पत्रकार और डिजिटल न्यूज़ प्रोफेशनल हैं, जिनके पास इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 18 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उन्होंने देश के प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ काम करते हुए ब्रेकिंग न्यूज़, पॉलिटिकल कवरेज, ग्राउंड रिपोर्टिंग और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी के क्षेत्र में मजबूत पहचान बनाई है. अपने करियर की शुरुआत से ही मयंक ने न्यूज़रूम की बदलती जरूरतों के अनुरूप टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म दोनों पर कंटेंट डेवलपमेंट और न्यूज़ मैनेजमेंट में विशेषज्ञता हासिल की. उन्होंने इंडिया टुडे ग्रुप में लंबे समय तक कार्य करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख खबरों, विशेष श्रृंखलाओं और डिजिटल न्यूज़ पैकेजिंग पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसके बाद उन्होंने GNT (Good News Today) में इनपुट लीड के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़रूम ऑपरेशन, स्टोरी प्लानिंग, रिपोर्टर कोऑर्डिनेशन और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल की जिम्मेदारियाँ संभालीं. ज़ी न्यूज़ में रहते हुए उन्होंने मल्टी-प्लेटफॉर्म न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल एंगल स्टोरीज़ और स्पेशल प्रोजेक्ट्स पर काम किया. IBN7 (वर्तमान News18 India) में इनपुट टीम का हिस्सा रहते हुए मयंक ने पॉलिटिकल, सोशल और नेशनल इश्यूज़ पर कई महत्वपूर्ण कवरेज को लीड किया. वर्तमान में मयंक सिंह ABP News में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहाँ वे डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए कंटेंट स्ट्रेटेजी, ब्रेकिंग न्यूज़ मैनेजमेंट, एक्सप्लेनेर और इन-डेप्थ वेब कॉपीज़ पर विशेष ध्यान देते हैं. वे SEO-फ्रेंडली न्यूज़ लेखन, डेटा-ड्रिवन स्टोरीज़, ग्राउंड-आधारित रिपोर्टिंग और रियल-टाइम डिजिटल पब्लिशिंग में दक्ष हैं. मयंक की पत्रकारिता का फोकस राजनीति, चुनाव, सामाजिक मुद्दे, पब्लिक पॉलिसी और ग्राउंड रियलिटी आधारित रिपोर्टिंग रहा है. वे न्यूज़रूम में स्पीड, एक्युरेसी और एनालिटिकल अप्रोच के लिए जाने जाते हैं. उनका उद्देश्य डिजिटल युग में पाठकों को विश्वसनीय, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उपलब्ध कराना है.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News