चेहरे पर नजर आते हैं फैटी लिवर के ये 3 लक्षण fatty liver symptoms on face – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Fatty Liver Ke Lakshan: फैटी लिवर की दिक्कत तब होती है जब लिवर पर फैटी सेल्स बनने लगती हैं. लिवर शरीर का वह अंग है जो ठीक तरह से काम ना करे तो पूरे शरीर की सेहत बिगड़ने लगती है. ऐसे में लिवर का ठीक तरह से ख्याल रखना जरूरी होता है. फैटी लिवर होने पर शरीर के अन्य हिस्सों की तरह ही चेहरे पर भी इसके लक्षण नजर आने लगते हैं. यहां जानिए चेहरे पर कैसे दिखते हैं फैटी लिवर के लक्षण.
फैटी लिवर की दिक्कत में चेहरे पर सूजन नजर आ सकती है. लिवर डैमेज होने पर फ्लुइड बैलेंस बिगड़ जाता है जिसके कारण चेहरे पर सूजन या पफीनेस दिखने लगती है.
फैटी लिवर में गले और गर्दन पर काली लकीरें नजर आ सकती हैं. हाई इंसुलिन लेवल्स फैटी लिवर की दिक्कतों को बढ़ाते हैं. ऐसे में इंसुलिन रेजिस्टेंस के कारण गर्दन पर कालापन दिख सकता है.
चेहरे पर लाल निशान दिखना या बंप्स निकल आना लिवर डिजीज के लक्षणों में शामिल है. यह फैटी लिवर का वॉर्निंग साइन हो सकता है.
चेहरे पर पीलापन दिखना और खुजली होना भी लिवर की दिक्कतों में शामिल है. ऐसे में इन लक्षणों को नजरअंदाज ना करें.
स्वस्थ लिवर लाल रंग का होता है और चिकना नजर आता है जबकि फैटी लिवर में लिवर आकार में बड़ा और पीले रंग का नजर आता है.
समय रहते अगर फैटी लिवर की दिक्कत को ठीक ना किया जाए तो इससे नॉन-अल्कोहोलिक स्टीटोहेपेटाइटिस (NASH) हो सकता है जिसमें लिवर में सूजन आ जाती है. अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News