Vaishali News: वैशाली के लालगंज अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ SVU की बड़ी कार्रवाई सामने आई है. जमीन की मापी और परिमार्जन के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में अमीन सुजीत कुमार को 50 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.
Trending Photos
Vaishali News: वैशाली में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी और सख्त कार्रवाई सामने आई है, जहां लालगंज अंचल कार्यालय में पदस्थ अमीन सुजीत कुमार को विशेष निगरानी इकाई (SVU) की टीम ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. जमीन की मापी और परिमार्जन के नाम पर लगातार अवैध वसूली की शिकायतें मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई. इस गिरफ्तारी के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है और अंचल कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं.
मामले में सराय थाना क्षेत्र के इनायतपुर प्रबोधी सराय निवासी आनंद कुमार और लालगंज थाना क्षेत्र के मुर्गियाचक निवासी पप्पु कुमार ने SVU पटना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अमीन सुजीत कुमार जमीन की मापी और परिमार्जन के लिए लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था और बिना पैसे के काम आगे नहीं बढ़ा रहा था.
ये भी पढ़ें: बेतिया एसपी डॉ. शौर्य सुमन का बड़ा एक्शन, गौनाहा और कंगली थानाध्यक्ष निलंबित
पप्पु कुमार की जमीन मापी और परिमार्जन के लिए 3 लाख रुपये की मांग की गई थी, जबकि आनंद कुमार से 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी. शिकायत मिलने के बाद SVU की टीम ने मामले का सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई. इसके बाद SVU थाना कांड संख्या 18/2026 दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई.
इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक चंद्रभूषण के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाकर आरोपी अमीन को पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. इस कार्रवाई के बाद लालगंज अंचल कार्यालय में खलबली मची हुई है और प्रशासनिक व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.