Jharkhand News Today Live Updates: चतरा पुलिस ने 36 घंटे के अंदर बुजुर्ग की हत्या मामले का खुलासा कर दिया. पुलिस ने पिता के हत्यारे बेटे और पतोहू गिरफ्तार किया है. भूमि विवाद को लेकर भोला यादव और उसकी पत्नी पूनम देवी ने मिलकर अपने ही पिता की हत्या कर दी.
Trending Photos
harkhand News Today Live: चतरा जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लारालुटूदाग गांव में 10 मई की देर रात हुई बुजुर्ग की हत्या मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे और पतोहू को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के महज 36 घंटे के भीतर फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर पुलिस ने मामले का खुलासा किया. इस संबंध में एसडीपीओ संदीप सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि भूमि विवाद को लेकर भोला यादव और उसकी पत्नी पूनम देवी ने मिलकर अपने ही पिता की हत्या कर दी. आरोप है कि दोनों ने पहले गमछे से गला दबाकर हत्या की और फिर सिर पर लोहे की रॉड से वार कर वारदात को अंजाम दिया.
Jharkhand Breaking News Live: खूंटी जिले में जाली हस्ताक्षर का मामला
खूंटी जिले में जाली हस्ताक्षर करने का मामला सामने आया है. इस मामले में खूंटी थाने में लिखित शिकायत दर्ज की गयी है. जिस व्यक्ति के नाम पर यह मामला आया है उसे कोई नहीं जान पा रहा है. वंशावली में वार्ड पार्षद, सीटी मैनेजर और सुपरवाइजर का हस्ताक्षर और स्टाम्प मुहर भी बनाकर अंचल कार्यालय में दिया गया था, फिर वार्ड पार्षद से पूछा गया तभी मामले का खुलासा हो पाया.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.