AC Side Effects: हर समय AC में रहते हैं तो सेहत को हो सकते हैं ये 7 बड़े नुकसान – News24 Hindi

—विज्ञापन—
AC Ke Nuksan: गर्मियों के मौसम की चिलचिलाती धूप और रात में भी गर्मी का आलम व्यक्ति को चैन से उठने-बैठने नहीं देता है. ऐसे कितने ही लोग हैं जो दिनभर ऑफिस में AC की हवा में बैठते हैं और घर आकर भी सबसे पहले AC ही चलाते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं हर समय एसी में रहने से ना सिर्फ सर्दी, जुकाम या खांसी हो सकती है बल्कि सेहत को कई गंभीर नुकसान (AC Side Effects) भी हो सकते हैं. यहां जानिए AC शरीर को किस-किस तरह से प्रभावित करता है.
AC की ठंडी और शुष्क हवा आंखों को ड्राई कर देती है. इससे आंखें ज्यादा वॉटर प्रोड्यूस करती हैं जिससे आंखों में इरिटेशन होती है, बार-बार आंखों से पानी निकलता है और कई बार देखने में भी दिक्कत होने लगती है.
AC में लगातार रहने से स्किन पर भी प्रभाव पड़ता है. स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर डैमेज होने लगती है और स्किन संबंधी दिक्कतें ज्यादा होने लगती हैं.
एयर कंडीशनर (Air Conditioner) का एक साइड इफेक्ट यह भी है कि इससे श्वसन तंत्र संबंधी दिक्कतें होने लगती हैं. व्यक्ति सर्दी, खांसी और एलर्जी की चपेट में आने लगता है.
ठंडे तापमान में लंबे समय तक रहने से जोड़ों में अकड़न और दर्द की शिकायत रहने लगती है. इससे ना सिर्फ घुटनों में बल्कि उंगलियों, कंधों और कमर में भी दर्द रहता है.
लोगों को लगता है कि AC में सोने से नींद अच्छी आती है. लेकिन अगर एसी का तापमान बहुत कम हो तो नींद खराब होने लगती है और रात में कई बार आंख खुल जाती है.
AC की आर्टिफिशियल हवा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर बना सकती है. हर समय ठंडक में बैठे रहने से शरीर बाहर की हवा से लड़ने में सक्षम नहीं रह पाता है.
हर समय AC की हवा में रहने से व्यक्ति का शरीर ठंडक में रहने का आदि हो जाता है और बाहर के सामान्य तापमान को नहीं सह पाता है. नॉर्मल तापमान भी व्यक्ति को बहुत ज्यादा गर्मी वाला लगने लगता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News