Range Rover Sport SV भारत में लॉन्‍च हुई, क्‍या है खासियत और कितनी है कीमत – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
लग्‍जरी एसयूवी निर्माता रेंज रोवर की ओर से भारत में कई सेगमेंंट में उत्‍पादों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से Sport SV को भारत में लॉन्‍च कर द …और पढ़ें
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में लग्‍जरी सेगमेंट में एसयूवी को भी काफी पसंद किया जाता है। इस सेगमेंट में Range Rover Sport SV को ऑफर किया गया है। इसमें किस तरह की खासियत को दिया गया है। कितना दमदार इंजन दिया गया है। किस कीमत पर इसे ऑफर किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
रेंज रोवर की ओर से भारतीय बाजार में नई स्‍पोर्ट एसवी को ऑफर कर दिया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को कई बेहतरीन फीचर्स और दमदार इंजन के साथ ऑफर किया गया है। निर्माता की ओर से इस वेरिएंट को रेंज रोवर स्‍पोर्ट के लिमिटेड एडिशन एसवी एडिशन 2 के नीचे दिया है।
निर्माता की ओर से इस एसयूवी में एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लाइट, 22 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, ब्‍लैक रूफ, पैनोरमिक सनरूफ, मेरिडियन ऑडियो सिस्‍टम, लेदरेट सीट, फ्लश डोर हैंडल और पांच एक्‍सटीरियर रंगों के विकल्‍प के साथ कई बेहतरीन फीचर्स ऑफर किए गए हैं।
इस एसयूवी में वी8 माइल्‍ड हाइब्रिड इंजन दिया गया है। इस इंजन से एसयूवी को 467 किलोवाट की पावर और 750 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस इंजन से इस एसयूवी को 3.8 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से चलाया जा सकता है।
रेंज रोवर स्‍पोर्ट एसवी को भारत में 2.05 करोड़ रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई हैं और डिलीवरी को अगस्‍त 2026 से शुरू किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- 2025 Volvo XC60 Drive Review: ट्रैफिक और हाइवे पर लग्‍जरी एसयूवी को चलाना कितना है प्रेक्‍टिकल, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News