कुर्सी संभालते ही विजय का एक्शन, बंद की जाएंगी 717 शराब की दुकानें; सीएम ने क्यों दिया आदेश? – Zee News

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के नए सीएम विजय ने राज्य भर में 717 सरकारी शराब की रिटेल दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है. इस आदेश के मुताबिक मंदिरों, मस्जिदों, चर्चों के आसपास की दुकानों को बंद किया जाएगा. 
Trending Photos
Tamil Nadu News: तमिलनाडु में सीएम की कुर्सी संभालते ही थलापति विजय एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. विजय ने मंगलवार को राज्य भर में 717 सरकारी शराब की रिटेल दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है. इस आदेश में अधिकारियों को अगले दो हफ्तों के अंदर मंदिरों, मस्जिदों, चर्चों, स्कूलों, कॉलेजों और बस स्टैंड के 500 मीटर के दायरे में चल रही तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन (Tasmac) की सभी दुकानों को बंद करने का निर्देश दिया गया है. 

तमिलनाडु सरकार के मुताबिक राज्य में अभी कुल 4,765 Tasmac शराब की रिटेल दुकानें हैं, बंद करने के लिए पहचानी गई 717 दुकानों में से 276 पूजा की जगहों के पास, 186 एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन के पास और 255 बस स्टैंड के पास हैं. यह कदम सत्ता संभालने के कुछ ही घंटों के अंदर विजय का पहला बड़ा पॉलिसी दखल है. नई सरकार इसे सेंसिटिव पब्लिक जगहों पर शराब की पहुंच को लेकर चिंताओं को दूर करने के मकसद से एक अहम सोशल रिफॉर्म कदम के तौर पर देख रही है. 

वहीं अगर हम तस्माक कंपनी की बात करें तो ये राज्य की सबसे बड़ी रेवेन्यू कमाने वाली पब्लिक सेक्टर कंपनियों में से एक है, अगर ये बंद की जाती है तो पूरे राज्य की आर्थिक स्थिति पर इसका असर पड़ सकता है. कुर्सी संभालने के बाद विजय ने घरेलू कंज्यूमर्स के लिए 200 यूनिट फ्री बिजली देने को मंजूरी दी, उन्होंने महिलाओं की सेफ्टी के लिए एक स्पेशल फोर्स बनाने को भी मंजूरी दी और हर जिले में एंटी-ड्रग यूनिट बनाने को मंजूरी दी. इसके अलावा उन्होंने एक स्पीच देते हुए कहा कहा कि मुझे आपको तमिलनाडु सरकार की मौजूदा स्थिति के बारे में बताना है, राज्य पर 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज है और खजाना पूरी तरह से खाली हो गया है, जिससे एक असहनीय बोझ पड़ गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2023 से (Zee Media) से हुआ. डिजिटल डेस्क पर खबरें लिखने के लिए अलावा साहित्य से भी गहरा नाता है. खबरों के अल…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News