By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची आज दो दिवसीय ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं. वे गुरुवार को होने वाली बैठक से पहले पीएम मोदी से मुलाकात कर सकते हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट (मंत्रिमंडल) की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस बैठक में पश्चिम एशिया संकट और देश की आर्थिक स्थिति से जुड़े अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची आज दो दिवसीय ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं. वे गुरुवार को होने वाली बैठक से पहले पीएम मोदी से मुलाकात कर सकते हैं. ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान आज से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज से दो दिवसीय यात्रा कार्यक्रम के तहत जयपुर एयरपोर्ट से जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे. आज सुप्रीम कोर्ट में शिक्षकों की पात्रता (TET) से जुड़े अहम मामलों और रिव्यू पिटीशन पर सुनवाई होगी. इसके अलावा, मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ टीवीके (TVK) विधायक श्रीनिवास सेतुपति की विश्वास मत से जुड़ी याचिका पर भी सुनवाई करेगी. पढ़ें- देश और दुनिया से जुड़े हर बड़े अपडेट…
Published On – May 13,2026 12:00 AM IST