बहराइच में ऑनर किलिंग; मुस्लिम लड़के से प्यार की जिद पर अड़ी बेटी, फिर पिता ने उठाया खौफनाक कदम – Zee News

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है. इस घटना ने एक बार फिर “ऑनर किलिंग” की चर्चा तेज हो गई. जहां के पिता ने अपनी ही 17 साल की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी. वजह थी बेटी का प्रेम संबंध, जिसे लेकर परिवार लंबे समय से नाराज चल रहा था.
Trending Photos
Bahraich News Today: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है. इस घटना ने एक बार फिर “ऑनर किलिंग” की चर्चा तेज हो गई. जहां के पिता ने अपनी ही 17 साल की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी. वजह थी बेटी का प्रेम संबंध, जिसे लेकर परिवार लंबे समय से नाराज चल रहा था. घटना रिसिया थाना क्षेत्र के भक्तापुर गांव की है, जहां इस वारदात के बाद मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक, बहराइच जिले के रिसिया थाना क्षेत्र के भक्तापुर गांव के रहने वाले 50 साल का हरदेव चौहान अपने परिवार के साथ रहता है. उसके तीसरे नंबर की बेटी लगभग 17 साल की थी. बताया जा रहा है कि हरदेव चौहान की नाबालिग बेटी का अपने पड़ोस में रहने वाले आजाद नाम के एक मुस्लिम नौजवान से पिछले करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों के घरों के बीच में महज कुछ दूरी का फासला है. 

धर्म अलग-अलग होने की वजह से परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था. वे लगातार अपनी बेटी, अपने प्रेमी नौजवान से संबंध को खत्म कर दे और किसी हिंदू लड़के से शादी कर ले. कुछ समय पहले परिवार ने नानपारा क्षेत्र के एक नौजवान के साथ संगीता को गांव से बाहर भेज दिया था. बताया गया कि वह नौजवान के साथ लगभग 15 दिन तक रही, जिसके बाद वह वापस अपने घर लौट आई.

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: भोपाल में मुस्लिम नौजवान से बदसलूकी पर फूटा गुस्सा, 72 घंटे में कार्रवाई नहीं तो शहर बंद!
इसके बाद संगीता फिर अपने प्रेमी आजाद के घर से चली गई. इस मामले में परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को मुंबई से बरामद किया और थाने ले आई. पुलिस ने संगीता का बयान दर्ज किया और उसे उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया. इस मामले में नानपारा के नौजवान सहित प्रेमी आजाद और एक ड्राइवर को जेल भेजा गया था. हालांकि, बाद में आजाद दो दिन पहले रिहा हो गया, जबकि अन्य आरोपी अभी भी जेल में हैं.
आजाद की रिहाई के बाद सोमवार को संगीता फिर उसके घर चली गई और वहां करीब आठ घंटे तक रुकी रही. इसकी जानकारी जब उसकी मां को मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने संगीता को वापस घर पहुंचा दिया. इसी बात को लेकर परिवार बहस छिड़ गई. 
परिजनों के मुताबिक, रात करीब बारह बजे पिता हरदेव चौहान ने बेटी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने प्रेम संबंध को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी. इसी बात से नाराज पिता ने रात लगभग एक बजे सोते समय अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई.
मृतका की मां लीलावती का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या उसके पिता ने ही की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है. 
यह भी पढ़ें: गौरक्षा के नाम पर आतंक, दो नौजवानों को पीटा, जूते चटवाए और फिर पिला दिया गौमूत्र
रैहान शाहिद का ताल्लुक उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर ज़िले से हैं. वह पिछले पांच सालों से दिल्ली में सक्रिय रूप से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. Zee न्यूज़ से पहले उन्होंने ABP न्यूज़ और दू…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News