अंबाला में BJP मेयर प्रत्याशी 9 राउंड में आगे: 12687 वोटो की लीड, 12 टेबल पर 16 राउंड की गिनती जारी – Dainik Bhaskar

अंबाला नगर निगम चुनाव 2026 के लिए मतगणना की प्रक्रिया आज सुबह से चल रही है। मतगणना केंद्रों के बाहर समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सभी अपने पसंदीदा उम्मीदवारों की जीत के लिए नारेबाजी कर रहे हैं। शुरुआती रुझान और परिणाम आने भी शुरू हो गए हैं, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
अंबाला में सेक्टर-9 स्थित ओपीएस विद्या मंदिर स्कूल में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी है। यहां प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 400 जवानों की तैनाती की है। इस बार अंबाला नगर निगम में मेयर पद के लिए त्रिकोणीय और बेहद दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से युवा चेहरा अक्षिता सैनी मैदान में हैं, जिन्हें कांग्रेस की अनुभवी प्रत्याशी कुलविंदर कौर सैनी से कड़ी टक्कर मिल रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी और इनेलो समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सोनिया चौधरी ने इस मुकाबले को और भी कड़ा बना दिया है।
निगम के 20 वार्डों के लिए कुल 62 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 12 टेबल पर 16 राउंड की गिनती के बाद आज दोपहर तक यह साफ हो जाएगा कि अंबाला की जनता ने शहर की सरकार की कमान किसके हाथों में सौंपी है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News