N Anand Latest News, Updates in Hindi | एन आनंद के समाचार और अपडेट – AajTak

Feedback
एन आनंद (Narayanasamy Anand) तमिलनाडु की राजनीति का एक चर्चित चेहरा हैं. 2026 तमिलनाडु विधानसभी चुनाव में TVK ने भारी मतों के साथ जीत हासिल की. 10 मई 2026 को अभिनेता से नेता बने थलपति विजय राज्य के मुख्यमंत्री बने. एन आनंद विजय सरकार में कैबिनेट मंत्री बने.  
2 फरवरी 2024 को अभिनेता विजय ने जब TVK पार्टी लॉन्च की, तब आनंद को पार्टी का पहला महासचिव बनाया गया. इसके बाद वे पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता के रूप में उभरे और लगातार TVK की नीतियों और विजय के नेतृत्व का खुलकर समर्थन करते रहे. 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में बुस्सी आनंद ने चेन्नई की थियागरायणगर सीट से चुनाव लड़ा. यह सीट लंबे समय से DMK और AIADMK के बीच मुकाबले के लिए जानी जाती रही है. इस चुनाव में उन्होंने DMK के राजा अन्बाझगन को हराकर जीत दर्ज की और 51,632 वोट हासिल किए.
आनंद का जन्म 18 जुलाई 1964 को हुआ था. वह वर्तमान में Tamilaga Vettri Kazhagam (टीवीके) के महासचिव हैं और अभिनेता विजय की पार्टी के सबसे भरोसेमंद नेताओं में गिने जाते हैं.
एन आनंद ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत पुडुचेरी की राजनीति से की थी. शुरुआत में वे Puducherry Munnetra Congress (PMC) से जुड़े. साल 2006 में उन्होंने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में बुस्सी सीट से जीत हासिल की और विधायक बने. उस चुनाव में उन्होंने DMK उम्मीदवार अन्नीबल केनेडी को हराया था. बाद में परिसीमन के कारण बुस्सी विधानसभा सीट खत्म हो गई. इसके बाद उन्होंने ओपलम सीट से 2011 और 2016 के चुनाव लड़े, लेकिन जीत नहीं सके.

 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News