Vijay Floor Test: TVK सरकार ने तमिलनाडु विधानसभा में फ्लोर टेस्ट जीत लिया है, टीवीके के पक्ष में 144 विधायकों ने मतदान किया. जबकि विजय सरकार के विरोध में केवल 22 वोट पड़े.
Trending Photos
Tamil Nadu Government: तमिलनाडु में चुनाव के नतीजों के बाद से टीवीके प्रमुख विजय को बहुमत साबित करने के लिए कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा, हालांकि, विजय ने जैसे ही सीएम पद की शपथ ली, उसके बाद से सियासी माहौल पूरी तरह से बदल गया. पहले उन्हें AIADMK ने समर्थन दिया और अब TVK सरकार ने तमिलनाडु विधानसभा में फ्लोर टेस्ट जीत लिया है, टीवीके के पक्ष में 144 विधायकों ने मतदान किया.
DMK ने किया वॉकआउट
विपक्ष के नेता और DMK के MLA उदयनिधि स्टालिन ने कहा था कि पार्टी फ्लोर टेस्ट में वोटिंग से दूर रहेगी. जिन लोगों ने आपको वोट दिया था, उन्हें लगने लगा है कि उन्होंने बहुत बड़ी गलती की है, हम, (DMK) वॉकआउट कर रहे हैं और वोटिंग में हिस्सा नहीं लेंगे, साथ ही साथ कहा कि एक सेक्युलर सरकार होनी चाहिए, लगभग 65% लोगों ने विजय को CM के तौर पर रिजेक्ट कर दिया है. उनमें से ज्यादातर ने उन्हें वोट नहीं दिया, यह सरकार कितने समय तक चलेगी, लोग यही सोच रहे हैं.
पलानीस्वामी ने किया विजय का विरोध
इसके अलावा एआईएडीएमके के जनरल सेक्रेटरी के पलानीस्वामी ने कार्यवाही में विजय की सरकार का विरोध किया. जबकि 5 विधायक गैर मौजूद रहे.
एक गुट ने दिया था समर्थन
AIADMK का एक धड़ा विजय के समर्थन में है जबकि दूसरा धड़ा विरोध कर रहा है. फ्लोर टेस्ट से पहले AIADMK नेता सीवी षणमुगम ने कहा था कि हमने TVK को अपना समर्थन देने का फैसला किया, जो विजयी रही, अगर हम DMK के साथ गठबंधन करते, तो AIADMK का अस्तित्व ही समाप्त हो जाता, हम अभी बिना किसी गठबंधन के खड़े हैं और अब हमारा ध्यान अपनी पार्टी को फिर से मजबूत और जीवंत बनाने का है, जिसके चलते हमने TVK को समर्थन दिया है.
साथ ही साथ कहा था कि कि हमने इस पार्टी की स्थापना DMK के खिलाफ की थी, 53 सालों से, हमारी राजनीति DMK के खिलाफ रही है, इस इतिहास को देखते हुए, एक प्रस्ताव रखा गया था जिसमें सुझाव दिया गया था कि DMK के समर्थन से AIADMK की सरकार बनाई जाए. हालांकि, हमारे ज्यादातर सदस्यों ने इसे अस्वीकार कर दिया और इसका विरोध किया, अगर हम DMK के साथ गठबंधन करते, तो AIADMK का अस्तित्व ही समाप्त हो जाता.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2023 से (Zee Media) से हुआ. डिजिटल डेस्क पर खबरें लिखने के लिए अलावा साहित्य से भी गहरा नाता है. खबरों के अल…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.