Lenovo का फोन 8000mAh बैटरी, 2K डिस्प्ले और Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ 19 मई को होगा लॉन्च – 91mobiles.com

नया लैपटॉप खरीदने की बात होती है जो बहुत से लोग Lenovo पर भरोसा जताते हैं। लैपटॉप सेग्मेंट में फेमस होने के बाद अब यह टेक कंपनी मोबाइल मार्केट में भी अपना लक आज़माने जा रही है। लेनोवो ने अनांउस कर दिया है कि वह अपना खुद का स्मार्टफोन बना रही है। यह लेनोवो का फोन 19 मई को लॉन्च होगा जिसे Lenovo Legion Y70 नाम के साथ लाया जाएगा। लेनोवो मोबाइल बाजार में आने से पहले ही कंपनी ने इसकी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया है।
कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि Lenovo Legion Y70 स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.32गीगाहर्ट्ज से लेकर 3.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। लेनोवो ने बताया है कि उसे नए फोन में 5,500mm² vapor chamber दिया जाएगा जो मोबाइल को हीट होने से रोकेगा।

अपकमिंग लेनोवो स्मार्टफोन लीजन वाई70 5जी फोन को कंपनी LPDDR5X Ultra RAM पर लेकर आएगी जो मल्टी टास्किंग को फास्ट बनाएगी और स्नेपड्रैगन प्रोसेसर के साथ मिलकर परफॉर्मेंस स्मूथ बनाए रखने में मदद करेगी। वहीं इस स्मार्टफोन को UFS 4.1 storage पर लाया जाएगा। कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि यह लेनोवो का फोन Carbon Black और Ice Soul White कलर में चाइना में बेचा जाएगा।
Lenovo Legion Y70 को Q10 LTPO टेक्नोलॉजी वाली AMOLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल डिस्प्ले साइज तो नहीं बताया गया है लेकिन कंपनी ने यह जरूर कंफर्म कर दिया है कि इस फोन में 2K रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन दी जाएगी जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जाएगा। वहीं फोन डिस्प्ले पर 7000nits पीक ब्राइटनेस, 360Hz टच सैंपलिंग रेट, Dolby Vision और DC dimming जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

फोटोग्राफी के लिए लेनोवो लीजन वाई70 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। ब्रांड के मुताबिक इसमें 50 मेगापिक्सल Sony LYT710 OIS मेन सेंसर दिया जाएगा जो 8 मेगापिक्सल ultrawide लेंस और 2-इन-1 auxiliary sensor के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस लेनोवो स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलेगा।
इस Lenovo स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि पावर बैकअप के लिए Legion Y70 को 8000एमएएच बैटरी से लैस कर मार्केट में उतारा जाएगा। यानी यह मोबाइल बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड में पूरी तरह से फिट बैठेगा। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W फास्ट चार्जिंग भी दी जाएगी। यह लेनोवो स्मार्टफोन reverse charging तकनीक भी सपोर्ट करेगा।

Lenovo Legion Y70 को कंपनी IP66, IP68, IP69 रेटिंग के साथ लेकर आ रही है ​जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देगी। चीन में यह अपकमिंग लेनोवो स्मार्टफोन प्री-रिजर्व के लिए उपलब्ध हो गया है। लेनोवो लीजन वाई70 कितने रुपये का फोन है, इसकी जानकारी 19 मई को प्राप्त होगी।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News