अवैध हथियारों के खिलाफ बज्जू पुलिस की कार्रवाई: एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ एक सप्लायर गिरफ्तार – Dainik Bhaskar

बज्जू पुलिस ने अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक देशी कट्टा (पिस्तौल) और कारतूस सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बलवीरसिंह के रूप में हुई है, जो चक 1 सीडी छीला कश्मीर, पुलिस थाना रणजीतपुरा का निवासी है।
बज्जू पुलिस थानाधिकारी जगदीश पांडर ने बताया कि यह कार्रवाई 7 मई को हुई एक पिछली गिरफ्तारी से जुड़ी है। उस दिन एएसआई ओमप्रकाश और उनकी टीम ने दिनेश कुमार (निवासी कुदसू, पुलिस थाना पांचू, हाल सादोलाई, पुलिस थाना रणजीतपुरा) से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए थे।
पुलिस अनुसंधान के दौरान, आरोपी दिनेश के बयान के आधार पर हथियार सप्लायर बलवीरसिंह राजपूत पर निगरानी शुरू की गई। गोपनीय जानकारी मिलने के बाद बलवीरसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी का पीसी रिमांड प्राप्त कर अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री के संबंध में आगे की जांच जारी रखी है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी सीआई जगदीश पांडर, एएसआई जगदीश प्रसाद, हेड कांस्टेबल सोनू शर्मा, कांस्टेबल सुरेश कुमार और कांस्टेबल हरिसिंह शामिल थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News