NEET UG-2026 के कथित पेपर लीक मामले में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। इस बहुचर्चित मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इसके तार अलग-अलग जगहों से जुड़ते नजर आ रहे हैं। हाल ही में इस पूरे प्रकरण का कनेक्शन जयपुर जिले के जमवारामगढ़ निवासी दो भाइयों—मांगीलाल और दिनेश बिंवाल—से जुड़ने के बाद जांच एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय हो गई हैं।
हालांकि, इस मामले में नया मोड़ तब आया जब आरोपियों के घर पर मीडिया की टीम के पहुंचने के बाद वहां पारिवारिक विवाद खुलकर सामने आ गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि घर के अंदर ही देवरानी-जेठानी के बीच तीखी बहस और गाली-गलौज शुरू हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
गुरुवार को एक मीडिया संस्थान की टीम ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जमवारामगढ़ स्थित आरोपियों के पैतृक घर पहुंची थी। शुरुआत में माहौल सामान्य नजर आ रहा था, लेकिन जैसे ही पत्रकारों ने परिवार की महिलाओं से पेपर लीक मामले को लेकर सवाल पूछने शुरू किए, माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया।
बताया जा रहा है कि सवालों से नाराज होकर मांगीलाल और दिनेश बिंवाल की पत्नियां अपना आपा खो बैठीं। देखते ही देखते दोनों के बीच आपसी कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही गाली-गलौज में बदल गई। देवरानी-जेठानी के बीच हुई इस तीखी झड़प ने वहां मौजूद लोगों को भी हैरान कर दिया।
इतना ही नहीं, गुस्से में आई महिलाओं ने मीडिया टीम के साथ भी बदसलूकी की। आरोप है कि उन्होंने कैमरे के सामने ही पत्रकार को धक्का दिया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, महिलाओं ने जांच एजेंसियों के खिलाफ भी नाराजगी जाहिर की और पूरे मामले को साजिश बताया।
इस पूरे घटनाक्रम के बीच आरोपियों की मां प्रभु देवी ने अपने बेटों का बचाव करते हुए भावुक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनके बेटों को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। प्रभु देवी के अनुसार, कुछ लोग उनके परिवार की तरक्की और बच्चों की काबिलियत से जलते हैं, इसी वजह से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनका परिवार वास्तव में किसी अवैध गतिविधि में शामिल होता, तो उन्हें आर्थिक तंगी और मुश्किल हालात का सामना नहीं करना पड़ता। मां का यह बयान मामले में एक नया भावनात्मक पहलू जोड़ रहा है।
जांच एजेंसियों के अनुसार, दिनेश बिंवाल और मांगीलाल पर आरोप है कि उन्होंने करीब 30 लाख रुपये में NEET UG-2026 का पेपर खरीदा था। इसके बाद इस लीक पेपर को सीकर और आसपास के क्षेत्रों में कोचिंग कर रहे छात्रों तक मोटी रकम लेकर पहुंचाया गया।
फिलहाल दोनों आरोपी एजेंसियों की हिरासत में हैं और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। जांच अधिकारी इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और इसके फैलाव को लेकर भी जानकारी जुटा रहे हैं।
इस पूरे घटनाक्रम के बीच, आरोपियों के घर पर हुई देवरानी-जेठानी की लड़ाई और मीडिया के साथ धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने मामले को और अधिक चर्चा में ला दिया है।
जहां एक ओर पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर जांच जारी है, वहीं दूसरी ओर आरोपियों के घर में सामने आई यह पारिवारिक कलह अब इस पूरे प्रकरण को एक अलग ही दिशा दे रही है। जांच एजेंसियां जहां अपने स्तर पर कार्रवाई में जुटी हैं, वहीं यह मामला अब सामाजिक और राजनीतिक बहस का भी विषय बनता जा रहा है।
सचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)
सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।
सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।
शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play