Bihar Breaking News Live Updates: औरंगाबाद में एक सरकारी शिक्षक पर उसी स्कूल की एक छात्रा ने टीसी के बहाने घर बुलाकर छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया है. मामला उपहारा थाना क्षेत्र के आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय से जुड़ा है.
Trending Photos
Bihar News Live Updates: जहानाबाद में शनिवार की अहले सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एनएच-22 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई. घटना कड़ौना थाना क्षेत्र के कनौदी ओवरब्रिज की है, जहां हाईवे पर पहले से खड़ी एक सीमेंट लदी ट्रक में दूध लेकर जा रही पिकअप वैन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, सासाराम के पायलट बाबा आश्रम के पास एक डिज्नीलैंड के मेला में झूला टूट गया. जिस कारण झूला से गिरने से कई लोग घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है. बताया जाता है कि सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में यह ये मेला लगा हुआ है.
Bihar Breaking News Live: सांसद डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद यादव का एक वीडियो वायरल
गया जिले में जहानाबाद सांसद डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार को तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में जहानाबाद से राजद के सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव एक शादी समारोह में महिला डांसरों के साथ नजर आ रहे हैं. वीडियो में सांसद को डांस का आनंद लेते हुए और अपने समर्थकों को डांसरों को पैसा लुटाते हुए भी देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी शादी समारोह का है, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. वीडियो में मंच सजा हुआ दिख रहा है और उस पर महिला डांसर प्रस्तुति दे रही हैं. इसी दौरान सामने बैठे कुछ लोग उन पर पैसे उड़ा रहे हैं. वायरल क्लिप में सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव अपने समर्थक को 500 रुपए का नोट डांसर को देने के लिए बता रहे हैं, जिसके बाद समर्थक डांसरों के करीब जाकर नोट देते नजर आते हैं. हालांकि, इस वीडियो कब की है और कहां की है इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है.
Bihar Breaking News Live: एनपीए पर सख्ती, महिलाओं को सस्ता लोन, सहकारी बैंकों के लिए बड़े फैसले
बिहार में महिलाओं को सस्ता लोन मिले इसकी व्यवस्था के लिए मंत्री राम कृपाल यादव ने निर्देश दिया. उन्होंने महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों और संयुक्त देयता समूहों को प्राथमिकता के आधार पर लोन उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया. मंत्री ने राज्य में सहकारी बैंकों की नई शाखाएं खोलने, पैक्सों के जरिए से अधिकाधिक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड लोन उपलब्ध कराने और सहकारी बैंकों की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है.
Bihar Breaking News Live: जमुई के कार्यपालक अभियंता पर EOU की बड़ी कार्रवाई, चार ठिकानों पर छापेमारी
जमुई जिले के झाझा स्थित ग्रामीण कार्य प्रमंडल में तैनात कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई की है. शुक्रवार सुबह एक साथ चार ठिकानों पर छापेमारी की गई, जिससे विभागीय और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया.
Bihar Breaking News Live: बिहार में 27 पेट्रोल पंप बंद!
पूरे देश में ईंधन संकट को लेकर लोगों के मन में कई तरह की शंकाएं बनी हुई हैं. लोगों को आशंका है कि आने वाले समय में पेट्रोल की कमी हो सकती है, जिससे बेचैनी बढ़ती नजर आ रही है. इसी बीच बिहार में पेट्रोल की मांग में 21 फीसदी और डीजल की मांग में 8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वहीं, राज्यभर में 27 पेट्रोल पंप बंद होने की खबर सामने आई है.
Bihar Breaking News Live: प्राइवेट स्कूल संचालक ने अपनी बहन की सहेली संग खेला प्रेम वाला खेल
मधुबनी जिले में लड़की का यौन शोषण और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है. लड़की का वीडियो वायरल करने के आरोप में निजी स्कूल संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. संचालक पर आरोप है कि वह अपनी बहन की सहेली को प्रेम जाल में फंसाकर यौन शोषण कर रहा था. घटना हरलाखी थाना क्षेत्र के सोठगांव स्थित निजी स्कूल की है.
Bihar Breaking News Live: नवादा में बालू माफिया ने टीम पर की फायरिंग
नवादा में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गई खनन विभाग की टीम पर बालू माफिया ने गोलीबारी कर दी. यह घटना हिसुआ और गयाजी जिले की सीमा पर लटावर गांव के पास ढाढर नदी में हुई. टीम के सदस्य बाल-बाल बचे, लेकिन पकड़ा गया एक चालक ट्रैक्टर समेत फरार हो गया. लटावर गांव के ग्रामीणों की शिकायत पर खनिज विकास पदाधिकारी और हिसुआ के थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में हिसुआ पुलिस की एक संयुक्त टीम छापेमारी के लिए पहुंची. टीम ने ढाढर नदी में तीन ट्रैक्टरों पर बालू लोड होते देखा. पुलिस को देखते ही चालक भागने लगे. दो ट्रैक्टर भागने में सफल रहे, जबकि बालू के भारी बोझ के कारण एक ट्रैक्टर नदी में फंस गया.
Bihar Breaking News Live: जानलेवा साबित हो रहा दो अनुमंडल को जोड़ने वाली नहर पर बनी सड़क
सुपौल जिले में दो अनुमंडलो वीरपुर और त्रिवेणीगंज को जोड़ने वाली बड़ी नहर पर बनी सड़क जानलेवा साबित हो रहा है. सड़क पर कई जगह पिछले वर्ष हुई बारिश से रेन कट होने के कारण बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है.
Bihar Breaking News Live: वट सावित्री पूजा के दौरान मधुमक्खियों का हमला, दर्जनों महिलाएं घायल
जहानाबाद में वट सावित्री पूजा के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया. जब वट सावित्री पूजा कर रही महिलाओं पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया. इस घटना में दर्जनों महिलाएं,पुरुष और बच्चे घायल हो गए. घटना हुलासगंज प्रखंड क्षेत्र के सलेमपुर गांव के समीप की है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव के वट वृक्ष के नीचे सैकड़ों महिलाएं वट सावित्री पूजा करने के लिए जुटी थीं. जिस पेड़ के नीचे पूजा हो रही थी, उसी पर मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता लगा हुआ था. पूजा के दौरान निकलने वाले धुएं से मधुमक्खियां भड़क गईं और वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया. मधुमक्खियों के हमले के बाद पूजा स्थल पर चीख-पुकार मच गई. लोग अपनी अपनी जान बचाने के लिए महिलाएं और बच्चे इधर-उधर भागने लगे. भगदड़ के दौरान कई लोग जमीन पर गिर पड़े. मधुमक्खियों के डंक से करीब 20 से 25 लोग घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. वहीं गंभीर रूप से घायल कुछ महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर किया गया है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना है.
Bihar Breaking News Live: भोज खाने जा रहे लोगों के बीच हुआ विवाद
नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के पुनहा गांव में शुक्रवार देर रात आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. घटना में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि दोनों पक्षों के 8 अन्य लोग घायल हो गए. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. मृतक की पहचान पुनहा गांव निवासी अनिल चौधरी के 25 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है.
Bihar Breaking News Live: ट्रेन से गिरकर छात्रा घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
किऊल गया रेलखंड के शेखपुरा जंक्शन पर ट्रेन से उतरने के दौरान ट्रेन से गिरकर एक छात्रा घायल हो गई. घायल को बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां घायल छात्रा का इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि 18 वर्षीय मुस्कान कुमारी की बीए सेमेस्टर वन में एडमिशन कर लखीसराय से लौट रही थी. इसी बीच ट्रेन में भारी भीड़ के कारण उतरने के दौरान छात्रा ट्रेन से नीचे गिर गई, जिसे बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल छात्रा जिला के कसार थाना के कसार गांव निवासी मुस्कान कुमारी है.
Bihar Breaking News Live: जहानाबाद में भीषण सड़क हादसा, एनएच-22 पर खड़ी ट्रक से टकराई दूध लदी पिकअप
जहानाबाद में शनिवार की अहले सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एनएच-22 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई. घटना कड़ौना थाना क्षेत्र के कनौदी ओवरब्रिज की है, जहां हाईवे पर पहले से खड़ी एक सीमेंट लदी ट्रक में दूध लेकर जा रही पिकअप वैन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.