—विज्ञापन—
Panchayat Series Actor Caste Discrimination: सभी ने Panchayat सीरीज जरूर देखी होगी. प्रधान और सचिव जी के बीच नोंक-झोंक, तो रिंकी से इश्कबाजी दर्शकों को खूब पसंद आई. लेकिन इसी सीरीज का एक एक्टर ऐसा भी था, जो अपने शुरुआती दिनों में छुआ-छूत जैसी कुप्रथा का शिकार हुआ था. आइए जानते हैं.
Panchayat सीरीज के कई सारे फैंस हैं. प्रधान और सचिव जी की रोजमर्रा की छोटी छोटी कहानियां लोगों का खूब मनोरंजन करती हैं. बता दें कि इस सीरीज में गांव का जीवन-यापन काफी अच्छी तरह से दिखाया गया है.
सीरीज के कलाकार जैसे अभिषेक त्रिपाठी (जितेंद्र कुमार), मंजू देवी (नीना गुप्ता), बृज भूषण दुबे (रघुबीर यादव), प्रहलाद पांडे (फैसल मलिक) जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं. लेकिन एक कलाकार ऐसा भी है, जिसे अपने पूर्व जीवन में छुआ-छूत जैसे कुप्रथा का सामना करना पड़ा.
पंचायत सीरीज में आपको याद होगा, कुछ समय के लिए नए सचिव जी का रोल निभाने वाले अभिनेता विनोद सूर्यवंशी दिखाई दिए थे. इन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था.
विनोद सूर्यवंशी हाल ही में अपने जीवन के संघर्षों और जातिगत भेदभाव के बारे में बताते हुए भावुक हो गए. उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया.
विनोद बताते हैं कि उनके पैतृक गाँव (कर्नाटक) में जातिवाद आज भी इतना गहरा है कि दलित होने के कारण उन्हें मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाती है. इतनी पहचान मिलने के बाद भी उन्हें इस जातिगत भेदभाव का सामना करना पड़ता है.
उन्होंने अपने बचपन की एक दर्दनाक घटना याद करते हुए बताया कि जब वे 12 साल के थे, तो एक होटल में खाना खाने के बाद उनसे और उनके पिता से खुद की प्लेटें धुलवाई गईं, जबकि उन्होंने खाने के पूरे पैसे दिए थे.
विनोद सूर्यवंशी ने फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी संघर्ष किया. सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी से लेकर लिफ्टमैन तक की नौकरी की. लेकिन पंचायत 3 में नए सचिव के किरदान ने उन्हें नई पहचान दी.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने India.com में सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत Pocket FM में फ्रीलांसिंग और Zee News Digital में इंटर्नशिप से हुई. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in