CNG Price hike News: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से सीएनजी की कीमतों में इजाफा किया गया है। बीते 48 घंटों में दूसरी बार दिल्ली-NCR में सीएनजी का रेट बढ़ाया गया है। आज रविवार को दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में 1 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी का रेट 80.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। वहीं, नोएडा में सीएनजी 88.70 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रहा है। बता दें, गुरुग्राम में सीएनजी का दाम इस बढ़ोतरी के बाद 84.12 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।
इससे पहले 15 मई 2026 को इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सीएनजी की कीमतों में इजाफा किया था। तब कंपनी ने 2 रुपये प्रति किलोग्राम सीएनजी का रेट बढ़ाया था। जिसके बाद दिल्ली में सीएनजी का रेट 79.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। आज रविवार को इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने फिर से दाम को बढ़ा दिया है। आज हुई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी का रेट 80 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को क्रॉस कर गया है। यह पहली बार है जब दिल्ली में सीएनजी का रेट 80 रुपये के पार गया है।
इससे पहले शुक्रवार को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी इजाफा किया था। तब ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 3-3 रुपये का इजाफा पेट्रोल और डीजल के लिए किया था।
पश्चिम एशिया में जारी तनाव की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बाधित है। दुनिया की जरूरत का 80 प्रतिशत क्रूड ऑयल इसी रास्ते से गुजरता है। रास्ता लगभग बंद होने की वजह से इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल का रेट 100 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस कर गया है।
केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू ने तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद कहा कि जहां एक तरफ कुछ देशों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक का इजाफा किया है। वहीं, भारत ने पेट्रोल के रेट में 3.2 प्रतिशत और डीजल का रेट 3.4 प्रतिशत बढ़ा है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों पेट्रोल और डीजल की खपत कम से कम करने की सलाह दी थी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 साल तक सोना ना खरीदने की अपील लोगों से की थी।
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव –
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं –
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play