Good News: बिहार के युवा बनेंगे 'डिजिटल कृषि योद्धा', किसानों को देंगे मुनाफे वाली खेती करने के टिप्स! – Zee News

Bihar Agriculture News: बिहार के किसानों को खेती में टेक्नोलॉजी का उपयोग करना सिखाने के लिए सरकार की ओर से अब गांव-गांव में ‘डिजिटल कृषि योद्धा’ बनाए जाएंगे. जो किसानों को ‘बिहार कृषि ऐप’ का उपयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे.
विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि ग्रामीण स्तर पर कृषि से जुड़ी डिजिटल साक्षरता बढ़ाने के लिए पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर युवा किसान प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे. प्रशिक्षित युवाओं को "बिहारी डिजिटल कृषि योद्धा" के रूप में पहचान दिलाई जाएगी.
उन्होंने बताया कि ये ‘डिजिटल कृषि योद्धा’ अपने क्षेत्र के किसानों को ‘बिहार कृषि ऐप’ का उपयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे. इतना ही नहीं अच्छा कार्य करने वाले ‘बिहारी डिजिटल कृषि योद्धाओं’ को सम्मानित भी किया जाएगा.
कृषि मंत्री विजय सिन्हा के मुताबिक, किसानों की सुविधा के लिए ‘बिहार कृषि एप’ को हिंदी और अंग्रेजी के साथ-साथ मगही, भोजपुरी, अंगिका और बज्जिका भाषाओं में भी उपलब्ध कराया जाएगा. सर्वाधिक किसान पंजीकरण सुनिश्चित करने वाले शीर्ष 5 जिलों, 5 प्रखंडों और 5 पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा.
किसानों के बीच कृषि एप के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए राज्य के सभी कृषि कार्यालयों में होर्डिंग, बैनर एवं पोस्टर लगाए जाएंगे. इतना ही नहीं बामेती के जरिए आयोजित होने वाले सभी प्रशिक्षण सत्रों में इस ऐप की जानकारी दी जाएगी.
कृषि मंत्री के मुताबिक, वर्तमान समय में बिहार कृषि एप पर लगभग 11.50 लाख किसान पंजीकृत हैं. वहीं इस साल के अंत तक लगभग 80 लाख किसानों को पंजीकृत करने का लक्ष्य रखा गया है.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News