गर्मी से जल्द मिलेगी राहत! समय से पहले दस्तक दे सकता है मानसून; जानें कब और कहां होगी पहली बारिश? – News24 Hindi

—विज्ञापन—
देश के कई हिस्सों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है, लेकिन इस भीषण गर्मी के बीच एक अच्छी खबर आई है. यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम-रेंज वेदर फोरकास्ट के ताजा पूर्वानुमानों के मुताबिक, इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून भारत में समय से पहले दस्तक दे सकता है. केरल और अंडमान में मानसून की आहट समय से पहले होने के संकेत मिल रहे हैं. आज जानेंगे कि इस भीषण गर्मी से कब राहत मिलेगी और पहली बारिश कब और कहां होगी.
उत्तर और मध्य भारत इस समय 43-44 डिग्री सेल्सियस की तपिश झेल रहा है. लेकिन, मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि मानसून इस बार ‘अर्ली एंट्री’ के मूड में है.
अनुमान है कि मानसून सबसे पहले 18 से 25 मई के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देगा. यहां सामान्य से 30 से 60 मिमी अधिक बारिश की संभावना है.
अंडमान के बाद मानसूनी हवाएं तेजी से केरल की ओर बढ़ेंगी. अनुमान है कि 25 मई से 1 जून के बीच केरल और दक्षिण तमिलनाडु में झमाझम बारिश शुरू हो जाएगी.
हर साल, नमी वाली हवाएं हिंद महासागर से चलती हैं और भारत में बारिश लाती हैं. इस बार दक्षिण-पश्चिम से तेज हवाएं चल रही हैं जो बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से और अंडमान सागर के ऊपर बन रही हैं.
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के ऊपर दक्षिण-पश्चिमी हवाएं मजबूत हो रही हैं. ये हवाएं अपने साथ भारी नमी लेकर आएंगी, जिससे मानसून समय से पहले सक्रिय होगा.
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार मानसून के समय ‘अल-नीनो’ गायब रहेगा. साथ ही इंडियन ओशियन डिपोल भी मानसून को मजबूती देने के पक्ष में दिख रहा है.
देश में पड़ रही अत्यधिक गर्मी भी मानसूनी हवाओं को जल्दी खींचने में मदद कर रही है. अगर हालात ऐसे ही रहे, तो 25 मई के आसपास केरल में मानसून का आगाज़ हो सकता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
आरिफ खान मंसूरी को डिजिटल मीडिया में करीब 15 वर्षों का अनुभव है . वर्तमान में न्यूज24 की डिजिटल विंग में कार्यरत हैं. इससे पहले करीब छह वर्ष तक एनडीटीवी के साथ काम कर रहे थे. इसके अलावा देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान एचटी मीडिया ग्रुप, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप, राजस्थान पत्रिका ग्रुप में भी काम कर चुके हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News