भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल में दो विदेशी मुद्रा विनिमय (फॉरेन एक्सचेंज) काउंटर खोलने का निर्णय लिया है। ये काउंटर रविवार, 18 मई को शुरू होंगे।
RBI के क्षेत्रीय निदेशक अर्जुन कुमार अरविंद सुबह 10 बजे इनका उद्घाटन करेंगे। यह सुविधा रक्सौल के निवासियों और नेपाल आने-जाने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, पहला विदेशी मुद्रा विनिमय काउंटर रक्सौल शहर की मुख्य सड़क पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) शाखा में खोला जाएगा।
दूसरा काउंटर सोना हॉल के पास स्थित HDFC बैंक शाखा में संचालित होगा। दोनों स्थानों पर उद्घाटन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
व्यापारियों और पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी इन काउंटरों के शुरू होने से भारत और नेपाल के बीच आवाजाही करने वाले यात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी।
अब वे अधिकृत बैंक शाखाओं में ही भारतीय और नेपाली मुद्रा का आसानी से विनिमय कर सकेंगे। इससे सीमा क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह नई सुविधा सीमावर्ती क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगी और व्यापारिक लेनदेन को अधिक पारदर्शी बनाएगी।
सट्टेबाजी काउंटरों पर भी अंकुश लगाने में सहायक होगी इसके साथ ही, यह अवैध रूप से संचालित हो रहे मुद्रा विनिमय और सट्टेबाजी काउंटरों पर भी अंकुश लगाने में सहायक होगी, जो लंबे समय से प्रशासन के लिए चिंता का विषय बने हुए थे।
रक्सौल को भारत-नेपाल व्यापार का एक महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। RBI की यह पहल न केवल यात्रियों बल्कि स्थानीय व्यवसायियों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए भी लाभकारी साबित हो सकती है।
स्थानीय लोगों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे सीमा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.