—विज्ञापन—
WWE में इस समय WrestleMania 42 की धूम मची हुई है. अगले हफ्ते फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. इसे लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. वीकली एपिसोड भी शानदार हो रहे हैं. रोड टू रेसलमेनिया के तहत SmackDown के इस हफ्ते का शो जबरदस्त रहा. कंपनी ने इसे धमाकेदार बनाने के लिए पहले से ही कुछ ऐलान कर दिए थे. टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से खूब वाहवाही लूटी. वुमेंस डिवीजन ने भी कमाल का काम किया. आइए आपको बताते हैं कि ब्लू ब्रांड में इस बार कौन-कौन से मैच और सैगमेंट्स हुए.
रिया रिप्ली ने जेड कार्गिल को रेसलमेनिया 42 के लिए चुनौती दी. उन्होंने कहा कि वो उनकी हालत खराब करेंगी. इयो स्काई ने एंट्री की. स्काई ने कहा कि वो आज ब्लू ब्रांड के शो में कार्गिल का सामना करना चाहती हैं. निक एल्डिस ने आकर दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान किया.
शो में एलेक्सा ब्लिस का मुकाबला बेली के साथ हुआ. इस मैच में शार्लेट फ्लेयर और लायरा वैल्किरिया ने भी दखलअंदाजी की. इसका पूरा फायदा ब्लिस ने उठाया. उन्होंने बेली के ऊपर रोलअप के जरिए जीत हासिल की. जीत के बाद वो काफी खुश नज़र आईं.
पूर्व AEW स्टार रॉयस कीज का ब्लू ब्रांड में डेब्यू देखने को मिला. उनका मुकाबला बर्टो के साथ हुआ. कीज ने उन्हें आसानी से हराकर अपना दबदबा कायम किया. रॉयल रंबल 2026 के बाद से पहली बार इन-रिंग एक्शन में कीज नज़र आए. उन्हें देखकर फैंस भी खुश हो गए थे.
पैट मैकफी ने आकर दुश्मनों का मजाक बनाया. कोडी रोड्स भी आए और उन्होंने मैकफी को वहां से जाने के लिए कहा. कुछ देर बाद कोडी वहां से जाने लगे. मैकफी ने ट्रिपल एच का नाम लेकर कोडी का मजाक बनाया. मैकफी ने द गेम पर भी निशाना साधा. बाद में रैंडी ऑर्टन और मैकफी ने मिलकर कोडी और जेली रोल के ऊपर खतरनाक हमला किया.
जेकब फाटू ने एक शानदार मैच में टामा टोंगा को हराया. मैच के बाद ड्रू मैकइंटायर ने फाटू के ऊपर जानलेवा हमला किया. मैकइंटायर ने फाटू को हथकड़ी भी लगाई. इसके बाद वो कुछ नहीं कर पाए. मैकइंटायर ने क्लेमोर से फाटू को धराशाई किया. WWE ऑफिशियल्स ने आकर बड़ी मुश्किल से मैकइंटायर को रोका.
सैमी ज़ेन को इस बार फैंस ने बू किया. उन्होंने कहा कि वो रेसलमेनिया में अपनी यूएस चैंपियनशिप को रिटेन करेंगे. ट्रिक विलियम्स ने एंट्री की. उन्होंने सैमी का जमकर मजाक उड़ाया. फैंस ने इस दौरान ट्रिक का समर्थन किया. सैगमेंट में विलियम्स का दबदबा देखने को मिला.
मैट कार्डोना का मुकाबला ट्रिक विलियम्स के साथ हुआ. इस मैच में सैमी जे़न और लिल यॉटी ने दखलअंदाजी की. सैमी ने लिल यॉटी को हैलुवा किक से धराशाई किया. खैर इस मुकाबले को विलियम्स ने अपने नाम किया. कार्डोना का एक बार फिर खराब प्रदर्शन ब्लू ब्रांड में जारी रहा.
डेनहाउजेन का मुकाबला किट विल्सन के साथ हुआ. इस मैच में डेनहाउजेन ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और विल्सन को हराया. मैच के बाद द मिज़ ने डेनहाउजेन के ऊपर अटैक की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. पूर्व AEW स्टार डेनहाउजेन का ये WWE में इन-रिंग डेब्यू मैच था.
मेन इवेंट में इयो स्काई का मुकाबला जेड कार्गिल के साथ हुआ. इस मुकाबले में कार्गिल का दबदबा देखने को मिला. उन्होंने अंत में जेडेड मूव लगाकर स्काई के ऊपर जीत हासिल की. मैच के बाद वो चेयर लेकर रिंग में आईं. रिया रिप्ली ने स्काई को बचाने के लिए एंट्री की. दोनों का आमना-सामना हुआ. कार्गिल इसे बाद रिंग छोड़कर चली गईं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने Jagran यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद श्री न्यूज से पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. इसके बाद समाचार प्लस, स्पोर्ट्सकीड़ा और पत्रिका होते हुए News24 पहुंचे हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in