Ration Card New Rule: साल 2026 में ऑनलाइन राशन कार्ड कैसे बनवाएं? जानें नए न‍ियम – News24 Hindi

—विज्ञापन—
How To Make Online Ration Card In Hindi : राशन कार्ड अब सिर्फ एक सरकारी कागज नहीं, बल्कि आपके परिवार की फूड सिक्योरिटी का सबसे बड़ा हथियार है। अच्छी खबर यह है कि अब आपको सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन से ही इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। यहां जानें कैसे
क्या आप जानते हैं कि राशन कार्ड सिर्फ सस्ता अनाज ही नहीं दिलाता, बल्कि यह सरकारी पहचान पत्र (ID Proof) और पते के प्रमाण (Address Proof) के तौर पर भी हर जगह काम आता है। इसके जरिए आप कई सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उठा सकते हैं।
आवेदन करने से पहले अपनी श्रेणी जानें। गरीबी रेखा से ऊपर वालों के लिए APL (सफेद), नीचे वालों के लिए BPL (गुलाबी/लाल) और सबसे गरीब परिवारों के लिए अंत्योदय (पीला) कार्ड बनता है। आपकी आय (Income) ही यह तय करती है।
फॉर्म भरने से पहले ये कागज पास रख लें: 1. परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड। 2. परिवार की महिला मुखिया की पासपोर्ट साइज फोटो। 3. आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)। 4. बिजली बिल या गैस कनेक्शन की रसीद।
हर राज्य का अपना खाद्य एवं रसद विभाग (e-PDS) पोर्टल होता है। जैसे उत्तर प्रदेश के लिए fcs.up.gov.in या दिल्ली के लिए nfs.delhi.gov.in। गूगल पर अपने राज्य का नाम और ‘Ration Card’ लिखकर सर्च करें।
वेबसाइट पर जाकर Apply for New Ration Card के विकल्प को चुनें। यहां आपको अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करना होगा, जिस पर एक OTP आएगा। इसके बाद आपका ऑनलाइन फॉर्म खुल जाएगा।
फॉर्म में परिवार की मुखिया (घर की सबसे बड़ी महिला) की जानकारी भरें। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों के नाम जोड़ें। सभी जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें और Submit बटन दबाएं।
फॉर्म जमा होते ही आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा। इसे संभाल कर रखें। 15 से 30 दिनों के भीतर वेरिफिकेशन के बाद आपका डिजिटल राशन कार्ड जारी हो जाएगा, जिसे आप ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
BAG नेटवर्क के माल‍िकाना हक वाले News 24 में बतौर DNE नई शुरुआत करने से पहले मैं, News18 में कॉन्‍ट्रीब्‍यूटर रही. DU के खालसा कॉलेज और YMCA (2005-06) से पढ़ाई करने के बाद मैंने साल 2007 में दैन‍िक जागरण अखबार (फीचर) से अपने कर‍ियर की शुरुआत की. फ‍िर देशबंधु (ब‍िजनेस पेज), ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार (ब‍िजनेस पेज), Aaj Tak ड‍िजिटल (कर‍ियर), News18 ड‍िज‍िटल (कर‍ियर), India.com (कर‍ियर और लाइफस्‍टाइल), Zee News ड‍िज‍िटल (लाइफस्‍टाइल और कर‍ियर) आद‍ि में काम कर चुकी हूं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News