‘भारत माता को मां नहीं मानने वालों को देश में रहने का हक नहीं’, मदनी के बयान पर भड़कीं अग्निमित्रा पाल – AajTak

Feedback
पश्चिम बंगाल की कैबिनेट मंत्री और बीजेपी नेता अग्निमित्रा पाल ने ‘वंदे मातरम्’ विवाद और जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदानी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. दरअसल, जमीयत उलेमा-ए-हिंद की ओर से ‘वंदे मातरम्’ को “विवादित गीत” बताते हुए इसे अनिवार्य किए जाने के खिलाफ अदालत जाने की बात कही गई थी. 
इसी मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि भारत देश सभी नागरिकों के लिए “मां” के समान है और जो लोग भारत माता को मां मानने में झिझकते हैं, उन्हें इस देश में रहने का अधिकार नहीं होना चाहिए.
अग्निमित्रा पॉल ने कहा, “आज भारत को हम लोग मां मानते हैं. जिस मिट्टी ने हमें पाला-पोसा, उसे भी हम मां मानते हैं. जो लोग भारत को मां कहने में झिझकते हैं और अदालत जाते हैं, उनको इस देश में रहने का कोई हक नहीं है. अगर भारत में रहना है तो भारत माता का सम्मान करना होगा.”
यह भी पढ़ें: ‘मछली-भात बंद नहीं होगा, अफवाह फैलाने वालों को जवाब’, आसनसोल में मंत्री अग्निमित्रा पाल ने ‘मां कैंटीन’ पर किया रुख साफ
उन्होंने आगे कहा कि भारत सभी धर्मों के लोगों का देश है और यहां रहने वाले हर नागरिक को भारतीय कानून का पालन करना होगा. मुसलमानों को निशाना बनाए जाने और धार्मिक ध्रुवीकरण के आरोपों पर भाजपा नेता ने कहा कि किसी विशेष धर्म को टारगेट नहीं किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि भारतीय न्याय संहिता में जो नियम लिखे हैं, वो सभी के लिए समान हैं. चाहे हिंदू हों, मुसलमान हों, सिख हों, बंगाली हों या बिहारी. अगर भारत में रहना है, बंगाल में रहना है, तो भारतीय कानून मानकर चलना होगा. अगर नियम नहीं मानना है तो भारत के बाहर जाना होगा.
यह भी पढ़ें: दिलीप घोष से अग्निमित्रा पॉल तक… पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार में किस-किस ने ली शपथ
गौरतलब है कि हाल ही में जमीयत उलेमा-ए-हिंद की कार्यसमिति की बैठक में अरशद मदनी ने भाजपा शासित राज्यों पर धार्मिक ध्रुवीकरण  और मुसलमानों को निशाना बनाने की राजनीति का आरोप लगाया था. उन्होंने समान नागरिक संहिता और ‘वंदे मातरम्’ को लेकर भी आपत्ति जताई थी.
;
;
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News