—विज्ञापन—
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र अब डिजिलॉकर के जरिए अपनी डिजिटल मार्कशीट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. जानिए पूरा तरीका स्टेप-बाय-स्टेप .
यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. लाखों छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ डिजिलॉकर से भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
डिजिलॉकर भारत सरकार का एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट और बाकी डॉक्यूमेंट्स सुरक्षित तरीके से स्टोर कर सकते हैं. ये प्लेटफॉर्म डिजिटल इंडिया अभियान का हिस्सा है और यहां से डाउनलोड की गई मार्कशीट पूरी तरह वैलिड होती है.
रिजल्ट जारी होते ही ऑफिशियल वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक आ जाता है, जिससे साइट स्लो या क्रैश हो सकती है. ऐसे में डिजिलॉकर एक बेहतरीन ऑप्शन है, जहां छात्र बिना परेशानी के अपनी मार्कशीट देख सकते हैं.
डिजिलॉकर से रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट या ऐप खोलें. फिर अपने मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें. इसके बाद ‘UP Board सर्च करें और 10वीं या 12वीं रिजल्ट का ऑप्शन चुनें. अब छात्र को अपना रोल नंबर और बाकी जरूरी जानकारी भरनी होगी. सबमिट करते ही स्क्रीन पर डिजिटल मार्कशीट दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड या सेव किया जा सकता है.
छात्र UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट, upresults.nic.in और डिजिलॉकर के अलावा बाकी प्लेटफॉर्म्स पर भी रिजल्ट देख सकते हैं. रोल नंबर जरूरी होता है, इसलिए इसे पहले से तैयार रखें. (All Photos Credit: Social Media)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
वर्षा सिकरी एक अनुभवी पत्रकार हैं जो पिछले 9 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। वर्तमान में वर्षा News24 में सीनियर सब एडिटर की भूमिका निभा रही हैं। यहां ये नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि खबरें करती हैं। इससे पहले वर्षा आज तक, ज़ी न्यूज, रिपब्लिक, इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम कर चुकी हैं। वर्षा ने बतौर रिपोर्टर और एंकर भी काम किया है। देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ वर्षा को मनोरंजन, लाइफस्टाइल, ट्रेंडिंग खबरों का भी बखूबी अनुभव है। खबरों के अलावा वर्षा कहानियां और कविताएं लिखने का भी शौक रखती हैं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in