Patna News: शवयात्रा लेकर जा रही बस पलटी, अंतिम विदाई के रास्ते में मची चीख-पुकार, 3 गंभीर रूप से घायल – Zee News

Patna News: पटना जिले में अंतिम यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया. मसौढ़ी के केवाली गांव से सम्मसपुर श्मशान घाट जा रही बस कृपालटोला के पास अनियंत्रित होकर पलट गई. बस में करीब 40 लोग सवार थे. हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Trending Photos
Patna News: पटना जिले से एक बेहद दर्दनाक और भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक वृद्ध महिला की अंतिम यात्रा मातम से निकलकर अचानक हादसे में बदल गई. मसौढ़ी थाना क्षेत्र के केवाली गांव से परिजन और ग्रामीण एक वृद्ध महिला के अंतिम संस्कार के लिए बस से फतुहा नदी थाना क्षेत्र स्थित सम्मसपुर श्मशान घाट जा रहे थे. परिवार के लोग अपने प्रियजन को अंतिम विदाई देने निकले थे, लेकिन रास्ते में एक बड़ा हादसा हो गया, जिससे खुशहाली की जगह चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात करीब 11 बजे कृपालटोला के पास अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. बताया जा रहा है कि बस में करीब 40 लोग सवार थे. बस पलटते ही उसमें बैठे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. हादसे के बाद यात्रियों की चीख-पुकार दूर तक सुनाई देने लगी, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए.

ये भी पढ़ें: राजगीर मलमास मेला: यहीं से शुरू हुआ था INDIA ब्लॉक से नीतीश का मोहभंग,बदल गया था गेम

Add Zee News as a Preferred Source

स्थानीय लोगों ने बिना देर किए बस में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया. ग्रामीणों की तत्परता से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. घटना की सूचना मिलते ही फतुहा नदी थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायलों को जल्द अस्पताल पहुंचाने में मदद की.
मृत महिला की पहचान फूला देवी के रूप में हुई है, जो कपिल मांझी की पत्नी बताई जा रही हैं. परिजन उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए सम्मसपुर श्मशान घाट ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में यह दुखद हादसा हो गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घायलों का इलाज जारी है. इस घटना के बाद गांव में शोक और मातम का माहौल और गहरा गया है.
रिपोर्ट: विक्रांत कुमार
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News