कान्स में इम्पा दिखाएगा भारतीय फिल्मों की ताकत – Dainik Bhaskar

पटना }विश्व प्रसिद्ध कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस वर्ष भी भारतीय सिनेमा की मजबूत मौजूदगी देखने को मिलेगी। इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर एसोसिएशन लगातार तीसरी बार इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय फिल्मों और क्षेत्रीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करने जा रहा
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संस्था के अध्यक्ष अभय सिन्हा और निर्माता निशांत उज्जवल कर रहे हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुषमा शिरोमणि, उपाध्यक्ष अतुल पटेल और कई निर्माता भी शामिल होंगे। अभय सिन्हा ने कहा कि भारतीय फिल्मों की सांस्कृतिक विविधता, भावनात्मक कहानियां और सामाजिक सरोकार अब वैश्विक दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं। वहीं निशांत उज्जवल ने कहा कि इम्पा हिंदी, भोजपुरी, गुजराती समेत क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों को अंतरराष्ट्रीय मंच दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News