Money Heist से 5 लाख गुना खतरनाक और थ्रिलर से भरी हैं ये 7 फिल्में, नस-नस में भर देंगी खौफ – News24 Hindi

—विज्ञापन—
ओटीटी पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में और सीरीज स्ट्रीम की जाती है, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं. आज के युग में लोग घर से बाहर जाकर थिएटर में फिल्में देखना काफी कम पसंद करते हैं. दरअसल, लोग ओटीटी पर फिल्में और सीरीज पूरे परिवार के साथ देखना काफी पसंद करते हैं. आप भी ओटीटी पर फैमिली के साथ मूवी देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपको 7 शानदार फिल्मों के बारे में बताएंगे.
लिस्ट में पहला नाम ‘हनु-मैन’ फिल्म का आता है. यह एक साउथ सिनेमा की मूवी है, जिसमें आपको भर-भरकर एक्शन और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. इस मूवी का क्लाइमैक्स इतना कमाल का है कि यह आपको कई दिनों तक याद रहने वाला है, इस मूवी को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
दूसरे स्थान पर ‘लोका’ मूवी का नाम शुमार है, इस मूवी में धांसू एक्शन के साथ जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है. यह मूवी आपको पूरे टाइम बांधकर रखती है, जिसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
तीसरे नंबर पर ‘रानागल’ फिल्म का नाम मौजूद है, जिसमें एक्शन के साथ-साथ इमोशनल ड्रामा भी देखने को मिलने वाला है. इस मूवी को आप पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं. यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर मौजूद है.
चौथे स्थान पर ‘मिराई’ मूवी का नाम शुमार है. यह फिल्म साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस फिल्म की कहानी पुराणों की दुनिया में ले जाती है, जो दर्शकों को सीट से उठने नहीं देती है. यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जा रही है.
पांचवे नंबर पर साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘सालार’ का नाम आता है. इस मूवी को देश ही नहीं दुनियाभर में काफी पसंद किया गया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई भी की थी. आप इसे जियो हॉटस्टार पर देखने का प्लान कर सकते हैं.
छठे स्थान पर मलयालम एक्टर मोहनलाल की फिल्म ‘एम्पुरान’ का नाम काबिज है. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. इस मूवी की कहानी आपको हफ्तों तक याद रहने वाली है. यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जा रही है.
लिस्ट में आखिरी नाम ‘विक्रम’ फिल्म का आता है. यह फिल्म साल 2022 में रिलीज की गई थी, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार और सपोर्ट किया था. यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
बिहार के ऐतिहासिक शहर गया जी से ताल्लुक रखने वाले शहजाद News 24 के एंटरटेनमेंट सेक्शन में बतौर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट जर्लनलिस्ट के तौर पर उनका मकसद होता है कि वो जटिल खबरों को भी आसान भाषा में अपने पाठक के सामने पेश कर सकें. नई फिल्मों से लेकर टीवी गॉसिप तक, मनोरंजन की दुनिया के हर छोटे-बड़े अपडेट पर उनकी पैनी नजर होती है. शहजाद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Zee News से की थी, जहां वो मनोरंजन के साथ-साथ ऑटो और टेक की खबरों पर भी काम करते थे. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान से ही मनोरंजन की खबरों में उनकी खास दिलचस्पी थी. फिल्में और टीवी देखने का शौक था. ऐसे में उन्होंने इसी को अपने प्रोफेशन बना लिया.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News