युजवेंद्र चहल का तलाक के वक्त दिया साथ, सुनी खरी-खोटी, फिर क्यों टूटा रिश्ता? महवश ने तोड़ी चुप्पी – AajTak

Feedback
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल संग एक वक्त पर आरजे महवश का नाम खूब जोड़ा जाता था. कहा जाता था कि धनश्री से तलाक की वजह भी महवश ही हैं. क्रिकेटर और एक्ट्रेस डेट कर रहे हैं. 
लेकिन फिर एक वक्त आया जब दोनों दूर हो गए. महवश-चहल ने एक दूसरे को इंस्टा तक से अनफॉलो कर दिया. दोनों के बीच अनबन की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. अब महवश ने युजवेंद्र संग अपने रिश्ते की सच्चाई बयां की है.
पिंकविला से बातचीत में महवश ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए युजवेंद्र चहल संग झगड़े की वजह बताई. उन्होंने कहा कि-लोग अक्सर छोटी-छोटी चीजों को बड़ा बना देते हैं. लेकिन जब आप उस चीज से गुजर रहे होते हो तो आपको इतनी बड़ी बात लगती नहीं है. 
‘यहां क्या है कि- दो दोस्तों में बहस हुई, फॉलो-अनफॉलो हो गया. बात खत्म. इतनी कोई बड़ी बात वो है नहीं. और जिन दोस्तों के साथ आपने छोटी से छोटी बातों पर गिर-गिरकर हंसा होता है ना, उनके लिए दिल में कोई बैर नहीं रखना चाहिए.’
 
महवश ने कहा कि वो युजवेंद्र के लिए दिल में कोई बैर नहीं रखती हैं. वो बोलीं- मैं हमेशा  उनका अच्छा ही चाहती हूं. मेरा मानना है कि आप बैर या नफरत किसी से तभी रखो जब आप उसे अस्पताल के बेड पर मरने की हालत में देख पाओ. 
महवश ने बताया कि वो माफ करने में बिलीव करती हैं, नफरत में कुछ नहीं रखा है. जिंदगी में आगे बढ़ना चाहिए. युजवेंद्र संग अपने रिश्ते पर बात करते हुए वो बोलीं कि- हां हो गई दो दोस्तों में बहसबाजी, उतनी सी ही बात है, इसमें कोई बड़ी बात नहीं थी.  
महवश ने बताया कि युजवेंद्र के साथ कोई प्यार का रिलेशन नहीं था. हमेशा से बहुत अच्छी दोस्ती थी, मैं अपनी दोस्ती बहुत अच्छे से निभाती हूं. उस वक्त वो एक मुश्किल दौर से गुजर रहे थे. उन्हें एक दोस्त की जरूरत थी. जैसा कि उन्होंने अपने पॉडकास्ट में भी बताया कि उन्हें सुसाइडल थॉट्स आ रहे थे. 
‘ऐसे में हम बस यही चाहते थे कि किसी तरह से IPL का ये सीजन अच्छे से निकल जाए. अब क्योंकि लोग उसे इतना कवर कर रहे थे, तो लग रहा था कि हम अपने रिश्ते को लेकर बहुत खुलकर सामने आए हैं, लेकिन मेरे लिए वो अपने दोस्तों के साथ खड़े रहने जैसा ही है.’
महवश ने आगे कहा कि भले ही युजवेंद्र से अब उनकी बात नहीं होती, लेकिन ‘अगर अब भी हम कहीं मिल गए तो वैसे ही मिलेंगे जैसे मिला करते थे.’ वो मानती हैं कि जिनके साथ आपने वक्त को एक दौर की तरह गुजारा हो तो दिल में कुछ नहीं रह जाता. आप खटास भूल आगे बढ़ जाते हैं.
महवश ने युजवेंद्र संग स्पॉट किए जाने और झेली गई बैकलैश पर कहा कि उन्हें दुख जरूर हुआ लेकिन वो दोस्ती को सबसे आगे रखती हैं. वो बोलीं- मैंने अगर दोस्ती की है तो मैं अपने दोस्त का हर हाल में साथ दूंगी. फिर इससे फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कहते हैं. ये तो बहुत सेल्फिश हुआ कि मैं इपनी इमेज का सोचकर दोस्त से दूर हो जाऊं, उसका साथ न दूं. 
महवश ने आगे कहा- अगर मेरा दोस्त गलत है तो मैं उसे अकेले में समझाऊंगी, पब्लिकली उसे अकेला नहीं छोड़ दूंगी. आपका दोस्त कुछ अच्छा कर रहा है, चाह रहा है आप उसके साथ खड़े रहो तो मैं रहूंगी. मैं अपने दोस्त का साथ दूंगी.
महवश को युजवेंद्र संग दोस्ती पर खूब खरीखोटी भी सुननी पड़ी थी, इस पर उन्होंने कहा कि- इसलिए मैंने सामने आकर एक बार लोगों से बोल दिया कि मेरे युजवेंद्र के बारे में वो गलत बोल रहे हैं. हम दोस्त हैं. लेकिन फिर भी अगर किसी को नहीं मानना है तो मत मानों, मेरी बला से. अगर इससे आपका घर चलता है तो ठीक है. फिर मुझे कोई दिक्कत नहीं है.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News