Jehanabad News: दोस्तों ने ही ली दोस्त की जान, लाठी-डंडों से पीटकर की शिवम की हत्या, इलाके में दहशत – Zee News

Jehanabad crime News: जहानाबाद के भेलावर थाना क्षेत्र के निसरपुरा गांव में 19 वर्षीय डेकोरेशन संचालक शिवम कुमार उर्फ गोलू की बेरहमी से हत्या कर दी गई है.  आरोप है कि गांव के ही कुछ दोस्तों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के बाद खेत में फेंक दिया गया. इलाज के दौरान पटना में उसकी मौत हो गई.
Trending Photos
Jehanabad crime News: जहानाबाद में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए अपराधियों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है. मामला भेलावर थाना क्षेत्र के निसरपुरा गांव का है, जहां 19 वर्षीय डेकोरेशन संचालक शिवम कुमार उर्फ गोलू की बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोप गांव के ही उसके कुछ दोस्तों पर लगे हैं. बताया जा रहा है कि शिवम पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है, जबकि मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है. घटना ने इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

परिजनों के अनुसार, 15 मई की रात शिवम अपने डेकोरेशन के सामान के पास सो रहा था. इसी दौरान उसके कुछ दोस्त वहां पहुंचे और उस पर लाठी-डंडों तथा लोहे की रॉड से हमला कर दिया. आरोप है कि हमलावरों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की और उसे मरणासन्न हालत में गांव के बधार में फेंककर फरार हो गए.

ये भी पढ़ें: समस्तीपुर में शाम के जाम का था पूरा इंतजाम; तभी पहुंची उत्पाद टीम और फिर…

Add Zee News as a Preferred Source

बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने मृतक के चाचा को फोन कर घटना की जानकारी दी. इतना ही नहीं, उन्होंने घर पहुंचकर परिजनों को धमकी भी दी. पहले परिवार को इस बात पर भरोसा नहीं हुआ, लेकिन जब खोजबीन की गई तो शिवम खेत में गंभीर हालत में लहूलुहान और अचेत अवस्था में मिला.
आनन-फानन में परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए PMCH रेफर कर दिया. इसके बाद शिवम को पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 17 मई की रात उसकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे की वजहों की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News