यहां अगले महीने से महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपये, सरकार ने कर दिया ऐलान! – AajTak

Feedback
पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री बनने के बाद सुवेंदु अधिकारी एक के बाद एक बड़े फैसले ले रहे हैं. अब पश्चिम बंगाल की नई सरकार ने अन्नपूर्णा भंडार योजना को लागू करने की मंजूरी दे दी है, जिसे लेकर चुनाव से पहले वादा किया था. इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये दिए जाएंगे. अगर आप भी पश्चिम बंगाल का नागरिक हैं तो आपको जल्द ही हर महीने 3000 रुपये का फायदा मिल सकता है. ऐसे में जानते हैं कि आखिर किन महिलाओं को पैसे मिलेंगे और किस तरह से लोगों को इस योजना का लाभ मिल सकेगा… 
सरकार की ओर से योजना को मंजूर करते हुए ऐलान किया गया है कि 1 जून यानी अगले महीने से महिलाओं को 3000 रुपये हर महीने दिए जाएंगे. खास बात ये है कि पहले की लक्ष्मी भंडार योजना में नामांकित लोगों को भी अन्नपूर्णा भंडार योजना के तहत लाभ मिलेगा. पुरानी योजना की लाभार्थी इस योजना में भी पात्र होंगी और उनके खाते में भी पैसे आते रहेंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके साथ ही जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं, लेकिन जिन्होंने संविधान संशोधन अधिनियम (CAA) या न्यायाधिकरणों के तहत आवेदन किया है, वे इस योजना के लिए पात्र होंगे.
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले वादा किया था कि तृणमूल कांग्रेस सरकार के दौरान लक्ष्मी भंडार योजना के तहत महिलाओं को दिए जाने वाले नकद प्रोत्साहन को 1,500 से बढ़ाकर 3,000 रुपये कर दिया जाएगा. अब मंत्रिमंडल की ओर से सरकार बनते ही ये फैसला लिया गया है. 
कैसे मिलेंगे पैसे?
जो भी महिलाएं योजना के लिए पात्र होंगी, उनके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे. इस योजना के तहत दी जाने वाली मासिक राशि महिलाओं को घरेलू खर्च, स्वास्थ्य और अन्य जरूरतों में मदद करेगी, जिससे परिवार पर आर्थिक बोझ कम होगा और जीवन स्तर बेहतर होगा. जिन महिलाओं का इस योजना में नाम दर्ज नहीं है, वो महिलाएं आधिकारिक पोर्ट्ल  से अपना जुड़वा सकेंगी. अभी आधिकारिक पोर्टल शुरू नहीं हुआ है. 
किन महिलाओं को पैसे मिलेंगे?
जिन महिलाओं को पैसे मिलेंगे, वे पश्चिम बंगाल की नागरिक होनी चाहिए और ईडब्ल्यूएस परिवार से होनी चाहिए. इसमें 25 से 60 साल तक की महिलाओं को फायदा मिलेगा. बताया जा रहा है कि सरकार नौकरी करने वाली महिलाएं और निर्धारित आय से अधिक आय वाले परिवारों की महिलाओं को फायदा मिलेगा. अभी योग्यता से जुड़ी  और जानकारी सामने आना बाकी है. जिन महिलाओं को योजना से फायदा लेना है, उन्हें आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बीपीएल आदि कार्ड, आय  प्रमाण देना होगा. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News