Dhurandhar 2 का 29वें दिन कैसा हाल? Pushpa 2 को दे मारी पटखनी – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Dhurandhar 2 Box Office Collection: फिल्म ‘धुरंधर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 29 दिन हो गए हैं और ये फिल्म अभी भी कमाल की कमाई कर रही है. आइए जान लेते हैं फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन क्या है?
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार तगड़ी कमाई करने में लगी हुई है. फिल्म को रिलीज हुए 29 दिन हो गए हैं, लेकिन इसकी कमाई अभी भी जारी है.
फिल्म के 29वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 29वें दिन टिकट खिड़की पर 2.25 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं, इस फिल्म ने 28वें दिन बुधवार को 4.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी
इसी के साथ अगर फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म का कुल कलेक्शन अब 1,101.97 करोड़ रुपये हो गया है. रणवीर सिंह की ये फिल्म 1000 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म है.
फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने अब ‘पुष्पा 2’ को भी पछाड़ दिया है. फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड 1,747.30 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, ‘पुष्पा 2’ ने 1,742.10 वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था.
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का सामना फिल्म ‘डकैत’ से हो रहा है, लेकिन फिल्म भी रणवीर सिंह की फिल्म अपनी पकड़ छोड़ने को तैयार नहीं है.
फिल्म ‘धुरंधर 2’ की बात करें तो इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन जैसे शानदार स्टार्स नजर आए हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
मेरा नाम नैन्सी तोमर है। मैं न्यूज24 में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हूं। मैंने हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है। Zee Media से मैंने अपने काम की शुरुआत की थी। मुझे इंडस्ट्री में 6 साल का समय हो गया है। हाल में मैं न्यूज24 के साथ काम कर रही हूं। मैं यहां पर एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हूं। मेरी दिलचस्पी मनोरंजन, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रूटीन खबरों में है।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News