राम चरण की पेड्डी के ट्रेलर में 7 खास स्टार्स नजर आए। इनमें राम चरण और जाह्नवी कपूर के अलावा और कौन-कौन दिखा आइए जानते हैं…
फिल्म पेड्डी के ट्रेलर में लीड हीरो राम चरण छाए हुए हैं। ट्रेलर में उनके कई लुक्स देखने को मिले। बता दें कि इस फिल्म के लिए राम चरण ने अपने ऊपर काफी काम किया।
ये भी पढ़ें.. Ram Charan Last 5 Movies: कैसा रहा राम चरण की आखिरी 5 फिल्मों का हाल, कितनी HIT-कितनी FLOP
फिल्म पेड्डी के ट्रेलर में जाह्नवी कपूर की झलक भी देखने को मिल रही है। कुछ सेकंड के लिए दिखी जाह्नवी ने अपनी अदायगी से फैन्स को इम्प्रेस किया।
बॉलीवुड के साथ वेब सीरीज में काम कर रहे दिव्येंदु शर्मा भी पेड्डी के ट्रेलर में नजर आए। ट्रेलर में उनको देखकर ऐसा लगता है कि उनका किरदार ग्रे शेड लिए हुए हैं।
फिल्म पेड्डी के ट्रेलर में बोमन ईरानी भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि बोमन काफी समय से हिंदी के साथ साउथ मूवी में दिख रहे हैं। इसी साल आई प्रभास की फिल्म द राजा साब में भी वे नजर आए थे।
साउथ सुपरस्टार शिवा राजकुमार भी फिल्म पेड्डी का हिस्सा है। ट्रेलर में उन्हें भी कुछ सेकंड के लिए दिखाया गया है।
राम चरण की फिल्म पेड्डी के ट्रेलर में एक स्टार ऐसा है, जिसे देखकर भी पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। ये स्टार है जगपति बाबू। ट्रेलर में कुछ सेकंड के लिए जगपति को कोई नहीं पहचान पाया।
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन भी काफी समय से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। बता दें कि वे भी राम चरण की फिल्म पेड्डी का हिस्सा है। ट्रेलर में वे भी नजर आए।
ये भी पढ़ें.. Peddi Trailer: 3.07 मिनट के ट्रेलर में राम चरण ने मचाया बवाल, एक्शन-इमोशन के साथ दिखा जलवा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।