Ambala News: पत्नी को मनाने पहुंचे भाई-बहन पर हमला, ननद को बाथरूम में बंधक बनाकर की दरिंदगी – Zee News

Trending Photos
Ambala News: पति-पत्नी के बीच मनमुटाव और फिर सुलह-समझौते की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन अंबाला से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां समझौता कराने गई ननद ही दरिंदगी का शिकार हो गई. नाराज पत्नी को मनाने ससुराल पहुंचे पति और उसकी बहन पर लड़की पक्ष के लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया. बात इतनी बढ़ गई कि लड़की के परिजनों ने लड़के की बहन को जबरन बाथरूम में बंधक बनाया, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा और उसके कपड़े तक फाड़ दिए. गंभीर हालत में पीड़ित महिला को अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले में पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है. 

अंबाला के गांव सोंडा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली यह वारदात हुई है. जानकारी के मुताबिक, कुरुक्षेत्र के शाहाबाद मारकंडा की रहने वाली रजवंत कौर अपने भाई अमरजीत सिंह के साथ उसकी नाराज पत्नी को मनाने के लिए सोंडा गांव आई थी. दोनों पक्षों में बातचीत चल ही रही थी कि अचानक लड़की पक्ष के लोग भड़क गए. उन्होंने न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि रजवंत कौर को टारगेट करते हुए उसे खींचकर बाथरूम में बंद कर दिया और लाठी-डंडों से उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी.

पीड़ित पति अमरजीत सिंह की मानें तो वह अपनी पत्नी को वापस ले जाने के लिए बाकायदा पूर्व एमसी और पंचायत के माध्यम से बात करके आया था. मगर लड़की के भाई और पिता के मन में कुछ और ही चल रहा था. जब बातचीत बेनतीजा रही और अमरजीत वापस लौटने लगा तो आरोपियों ने उन्हें दोबारा घर के अंदर बुलाया और अचानक हमला बोल दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

इस खौफनाक वारदात के बाद अंबाला की सेक्टर-9 थाना पुलिस तुरंत एक्शन में आई. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर बंधक बनाने, मारपीट करने और अश्लील व्यवहार जैसी गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है. मुस्तैदी दिखाते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी कम्मा समेत दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है.
ये भी पढ़ें: Haryana Vita Milk Price Hike: अमूल-मदर डेयरी के बाद हरियाणा में महंगा हुआ वीटा दूध, 5 रुपये तक बढ़े दाम; जानें नए रेट की लिस्ट
(अंबाला से अमन कपूर की रिपोर्ट)
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News